Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कान्वेंट शिक्षा क्रांति वाले गांधी भी चले गए

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,165

    विश्व शांति के लिए किया काम, जगदीश गांधी के संघर्षों ने सिटी मांटेसरी स्कूल को एशिया में दिलाई थी बड़ी पहचान

    शीतलहर को लेकर स्कूली बच्चों की लम्बी छुट्टियों के बीच छुट्टियों से चिढ़ने और लड़ने वाले सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी को जिन्दगी से छुट्टी मिल गई। देश को आजादी दिलाने वाले महत्मा गांधी के बाद ये दूसरा गांधी कान्वेंट एजूकेशन की क्रांति लाने के लिए जाना जाएगा।

    इंसान की फितरत है कि उसे जिन्दा इंसान की बुराई और मरने वाले की अच्छाइयां याद आती हैं। आलोचना कामयाबी की तरफ ज्यादा लपकती है। मज़म्मत कामयाबी का पैमाना है।गांधी बेहद कामयाब इंसान थे इसलिए उन्हें बुरा-भला कहने और लिखने वालों की कमी नहीं थी। आश्चर्यजनक और विरोधाभासी बात ये है कि सीएमएस और गांधी की कमियां, खामियां जताने वाले सैकड़ो लोग थे तो लाखों लोग ऐसे भी हैं जो गांधी और सीएमएस की क्षत्रछाया में अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य देखते हैं। यदि सचमुच गांधी के शिक्षा संस्थान में इतनी खामियां होती तो इतनी बड़ी तादाद में लोग सीएमएस में अपने बच्चों का भविष्य दांव पर क्यों लगाते। आम और खास इंसान को यहां एडमिशन की हसरत नहीं होती। हर दौर में एडमिशन की बाड़ नहीं आती। गांधी के इस स्कूल की अनगिनत शाखाओं में बच्चों की तादाद दुनिया के शैक्षिक संस्थानों में एक रिकार्ड है।

    ईसाईयों के मिशनरी स्कूल और फिर सिटी मांटेसरी स्कूल कांवेंट शिक्षा की क्रांति नहीं लाता तो शायद सरस्वती विद्या मंदिरों, मदरसों या बदहाल सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर रहता।

    जगदीश गांधी ने उत्तर प्रदेश को एशिया का सबसे बड़ा स्कूल दिया। हजारों आईएएस, आईपीएस, डाक्टर, इंजीनियर, फौजी, आईटी एक्सपर्ट, शिक्षक, बैंककर्मी और बड़े-बड़े ओहदेदार दिए। शिक्षा में टॉपर से लेकर सिविल सर्विसेज से लेकर किसी भी टफ परीक्षा के चुनिंदा चयनित अभ्यर्थियों में सीएमएस के पास आउट ना हों ऐसा कभी हुआ ही नहीं।

    दुनिया की हर हस्ती सीएमएस के कार्यक्रमों मे कदमताल करती थी। जमीनी स्ट्रगल से तरक्की के आसमानों की उड़ान भरने वाले जगदीश गांधी में बहुत सी खूबियां थीं। उत्तर प्रदेश जिसकी सियासत धर्म-जाति के जहर से सूबे को बर्बादी के रास्ते दिखाती है उस राज्य के तमाम शहरों में बिछे सीएमएस की सैकड़ों शाखाओं को शिक्षा के साथ शांति, सद्भाव और एकता के सबक सिखाए जाते हैं। मरहूम की शख्सियत सादगी और पार्दर्शिता से भरी थी लेकिन शायद ही कोई जगदीश गांधी के धर्म-जाति से कोई पूरी तरह वाकिफ हो।

    दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रपति, न्याधीश, एम्बेसडर.. और देश की तमाम हस्तियां गांधी की शांति की महफिलों में शरीक होती थीं। विश्व शांति और सद्भाव के लिए निरंतर काम करने वाले सीएमएस प्रमुख गांधी को विश्वशांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिले तो आश्चर्य नहीं होगा। स्थानीय नवोदित पत्रकारों को सम्मान और भोजन कराने के लिए भी जाने जाने वाले जगदीश गांधी जी को नमन।
    – नवेद शिकोह

    Shagun

    Keep Reading

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026
    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    April 28, 2026
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026
    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    April 28, 2026
    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading