Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने….

    ShagunBy ShagunJanuary 29, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,183

    व्यंग्य : नवेद शिकोह

    एक कार्यक्रम में सौभाग्य भरे इत्तेफाक से लुप्त हो रही नौटंकी विधा का रसास्वादन हुआ। मज़ा आ गया।
    मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने .. ये गीत गाकर नाच रही नटी से नट बोला- लग रहा है लोकसभा चुनाव 2024 के मंच पर भाजपा है तू। नटी बोली- तुझे जलन क्यों हो रही हे मुवे। यूपी के अस्सी मेरे और अब तो बिहार के चालीस भी मेरे। मंडल भी मेरा कमंडल भी मेरा। श्री राम भी मेरे, कर्पूरी ठाकुर भी मेरे। नीतीश भी मेरे। बिहार की नैया के मांझी भी मेरे, पासवान के चिराग भी मेरे। यूपी के पीले गमछे वाले राजभर भी मेरे, निषाद भी मेरे, पटेल भी… और अब देश भर के कुर्मी भी मेरे। ब्राह्मण,बनिया, ठाकुर तो पहले से ही मेरे हैं। यूपी भी मेरा,बिहार भी मेरा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश..सब मेरा।

    नट- तो फिर मेरा क्या है ?
    नटी- जा दक्षिण में कहीं सिर छिपा ले।
    नट – दक्षिण भी कहां छोड़ रही है तू,वहां भी फन फैलाए बैठी हो, जहां तुम्हारा जलवा नहीं चलता वहां भी तो डोरे डाल रही हो !
    नटी -सब हमारे आशिक है, पूरा देश हमारा है। तुम्हें क्यों जलन हो रही कलमुहे। नटी ने ये कहते हुए नट के सीने पर हाथ मारा तो नट जमीन पर गिर गया। दर्शकों में किसी ने हूटिंग की- इंडी गठबंधन है क्या,जो धड़ाम से गिर गया ?
    दूसरा दर्शक बोला- इसे पप्पू से मिलवा दो। वो न्याय बांटता घूम रहा हैं। और इनके अपने गठबंधन के साथी न्याय ना पाकर गश खाकर गिरे पड़ रहे हैं।

    तीसरा दर्शक बोला- भला हो मोटे भाई का, इससे पहले कि कोई गिरने वाला हो, वो इस्ट्रएचर लिए खड़े रहते हैं। ईडी, सीबीआई के पहिए वाला इस्ट्रएचर पहले कमलछाप साबुन से नहलाकर पवित्र करता है और ऑपरेशन लोटस की अपार सफलता का सिलसिला जारी रखता है।

    नटी- ठीक तो है, हमारी छोटी सी शर्त है। कुवारे रहकर एकला चलो या हमारे साथ ब्याह करो।
    दर्शक- जैसा कि दिल्ली में खांसी वाले और उनके पंजाब के साथी दारूवाला, यूपी के भइया और बंगाल की दीदी बहन जी की तरह एकला चलो की राह पर चल सकते हैं।‌
    नटी- समझदार हैं ये लोग, इस मुवे की तरह (जमीन पर पड़े नट की तरह इशारा करते हुए) खड़गे.. ओह आज जबान बहुत फिसल रही है। गड्डे में नहीं गिरना चाहते हैं ये लोग।

    नट उठ कर खड़ा होते हुए बोला- डायन कहीं कि तुझे बरसों पहले छुआ भर था और तूने ऐसे बदला लिया कि धक्का मारकर मुझे खंडित कर दिया।
    नटी- नासपीटे याद रखना मैं सेर को सवा सेर का जवाब देती हूं। महाराष्ट्र और फिर बिहार में मेरे साथ रंगरलियां करने वालों ने मुझे धोखा देकर निकाह दूसरों से कर किया था। हलाला करवा कर दोनों को फिर अपना बना लिया। अब इन्हें जोरू का (अपना) गुलाम बनाऊंगी।
    नट – शर्म करो नास पीटी,लज्जा नहीं आती। डायन भी सात घर छोड़कर डसती है, तू तो ऐसी डायन है कि अपनो को भी नहीं छोड़ती, तूने तो एमपी वाले अपनी मामा और राजस्थान वाली अपनी मामी को भी डसने में कसर नहीं छोड़ी।

    नटी – जा-जा मेरा पीछा छोड़, पप्पू की न्याय यात्रा मे जाकर मेरे अन्याय को उजागर कर दे। मुझे कोई चिंता नहीं। राम कसम जनता हमपर भरोसा करती है, मेरी गारंटी पर भरोसे का दौर चल रहा है। कुछ तो है ना मुझमें जो तुझमें नहीं है। मेरी काबिलियत की गर्मी देखकर अब वो ठिठुर रहा है। पिछली बार जीरो डिग्री में हाफ टी-शर्ट में घूम रहा था। अब इलेक्ट्रिक हीटर में कोयले जला रहा है मूरख…
    आडियंस हंसने लगी.. और पर्दा गिर गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading