Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    कुंआरे जब बताते हैं खुद को शादीशुदा, बन जाता है ’बात का बतंगड़’

    ShagunBy ShagunFebruary 17, 2024Updated:February 17, 2024 लखनऊ No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,908

    वाल्मीकि रंगशाला में स्त्री सुरक्षा पर हास्य नाटक का मंचन

    लखनऊ, 17 फरवरी। हंसी हंसी में व्यक्तिगत उलझनों और समाज की समस्याओं को कह देना यह खूबी है रंगमंच की। रंगमंच की इसी खूबी को बिम्ब सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने रंग प्रस्तुति ’बात का बतंगड़’ में भुनाते हुये दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। तमाल बोल के लिखे इस नाटक को आज शाम महर्षि कपूर के निर्देशन व परिकल्पना में वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रसमंच योजना और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की रंगमण्डल योजना के अंतर्गत मंचित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों और कला विद्वानों को सम्मानित भी किया गया।

    मकान की सामाजिक समस्या पर केंद्रित इस नाटक में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता को भी रेखांकित किया गया दर्शाया है। नाटक में मकान मालिक पोखरमल घर के कमरे तो किराये पर उठाना चाहते हैं, लेकिन अपनी खूबसूरत जवान बेटी शालू को लेकर परेशान हैं कि कहीं कोई कुंआरा किरायेदार उनकी बेटी को बरगला कर भगा न ले जाये। लिहाजा वे अपना कमरा इस शर्त पर किराये पर देना चाहते हैं कि किरायेदार शरीफ। और शादीशुदा हो। किराये पर कमरा ढूंढते ढूंढते परेशान नायक कुंआरा प्रसाद इस मकान में कमरा किराये पर पाने के लिए अपने आपको शादीशुदा बता देता है। यहीं से उसके लिये मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं और कहीं ये मकान हाथ से न निकल जाए, इस कश्मकश में उसे झूठ पर झूठ बोलने और बुलवाने पड़ते हैं।

    ऐसे में विरोधाभासी हालात और बयान पैदा होने से समस्याएं और उलझ जाती हैं। इन्हीं स्थितियों से उपजा हास्य दर्शकों को खूब हंसाता चलता है और बेचारा कुंआरा प्रसाद अपने को मकड़जाल में उलझा पाता है। आखिरकार उसकी उलझनें तब सुलझती हैं, जब उसके बड़े पापा आ टपकते हैं। सभी के झूठों की पोल भी दर्शकों को लुभाते हुये जहां किरायेदारों की समस्या पर ध्यान खींचती है, वहीं बेटी की सुरक्षा के लिये चिंतित माता-पिताओं की परेशानी इंगित करती ये संदेश देती है कि झूठ फरेब को जितना अपनाओगे, मुसीबतों से घिरते जाओगे। नाटक में पुराने फिल्मी गीतों के टुकड़ों का हालात के हिसाब से इस्तेमाल और रोचकता पैदा करता है।

    मंच पर मिस लिली के किरदार में प्रियंका दीक्षित के साथ माधुरी-अनामिका सिंह, कुँवारा प्रसाद-ऋषभ पांडे, परेशान सिंह-सनी मौर्या, बजरंगी-अभिषेक पाल, लप्पू पहलवान-कृष्णकुमार पाण्डेय, पोखरमल -कुलदीप श्रीवास्तव, शालू-कशिश सिंह, प्रेमी पतंगबाज-सनुज प्रजापति, अचानक- रामकृष्ण शुक्ला और बड़े पापा के तौर पर रोहित श्रीवास्तव ने चरित्रों को जीवंत किया।

    पार्श्व पक्षों में दृश्यबंध- अभिषेक पाल व कुलदीप श्रीवास्तव, मंच सामग्री- अनूप अवस्थी, वेशभूषा- अनामिका सिंह व सरिता कपूर, मुख सज्जा- प्रियंका, मंच व्यवस्था- सनुज प्रजापति, गीत-संगीत- ऋषभ पांडे का रहा। प्रस्तुति नियंत्रण ऋषि नाग, राम किशोर नाग व राकेश कोहली का तथा सहयोग डा.ओपी सिंह, सनातन महासभा और पृथ्वी रंगमंच कानपुर का रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading