Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    कुंभलगढ़ किले की दीवारें: आज भी दुश्मनों के लिए चुनौती ही हैं!

    ShagunBy ShagunFebruary 26, 2024Updated:February 26, 2024 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,980

    राजस्थान अपनी खूबसूरती और अनूठी परंपराओं के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां कई ऐसे दार्शनिक स्थल हैं, जिनकी खूबसूरती से रूबरू होने से देश ही नहीं, विदेश से भी लोग यहां आते हैं। इस राज्य में कई सारे किले और महल भी मौजूद हैं, जो राजस्थान की शान में चार चांद लगाते हैं।

    कुंभलगढ़ किला इन्हीं में से एक है, जिसकी खूबसूरती को देखने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यह किला जितना शानदार है, उतना ही शानदार इसका इतिहास है। आइए आज जानते हैं राजस्थान के कुंभलगढ़ किले का सुनहरा इतिहास- कुंभलगढ़ किले का इतिहास कुंभलगढ़ किला अपनी विशाल दीवारों के लिए जाना जाता है।

    36 किलोमीटर तक फैली इसकी दीवारें चीन की ग्रेट वॉल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार मानी जाती है। यही कारण है कि इस किले की दीवार को अक्सर भारत की लंबी दीवार के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित यह शानदार किला अरावली पहाड़ों की पश्चिमी श्रृंखला पर उदयपुर से लगभग 84 किमी दूर है। इस किले को 15वीं शताब्दी में मेवाड़ क्षेत्र के शासक राणा कुंभा द्वारा बनवाया गया था।


    यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल :

    अपनी कई सारी खूबियों और शानदान इतिहास की वजह से कुंभलगढ़ किला यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। राजस्थान के पहाड़ी किलों का एक हिस्सा कुंभलगढ़ किला साल 2013 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चुना गया था। इस किले की भव्यता को देखने आज भी भारी संख्या में लोग यहां आते हैं। शाम के समय इस किले में आने वाले पर्यटक यहां शानदार लाइट और साउंड शो का आनंद ले सकते हैं, जिसमें किले से जुड़े इतिहास का वर्णन किया जाता है।


    दुश्मन से बचने के लिए बनाई गई थी अभेद्य दीवार :

    अपनी मजबूत सुरक्षा और पृथक स्थान के कारण कुंभलगढ़ किले को भारत के सबसे अभेद्य किलों में से एक माना जाता था। इस किले को मेवाड़ किले के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान महान राजपूत राजा महाराणा प्रताप का जन्मस्थान था । इस किले की हर चीज दुश्मन से बचने के लिए बनाई गई थी। इस किले में मौजूद सात दरवाजें, 13 पर्वत चोटियों और कई वाच टावरों ने इसे दुश्मन के लिए और अधिक चुनौती बना दिया। कुछ ऐतिहासिक अभिलेखों से पता चलता है कि इस किले को सिर्फ एक बार ही घेरा गया था।

    महल के किले में मौजूद है सात द्वार:

    इस विशाल किले में प्रवेश करने के लिए सात गढ़वाले प्रवेश द्वार बनाए गए थे। इन सातों दरवाजों का नाम अरेट पोल, हनुमान पोल, राम पोल, विजय पोल, निंबू पोल, पाघरा पोल और टॉप खाना पोल है। इसके अलावा आप इसके अंदर बादल महल भी देख सकते हैं। यह महल किले के सबसे ऊंचे स्थान पर मौजूद हैं, जहां से आसपास के ग्रामीण इलाकों और बादलों का मनमोहक दृश्य नजर आता है। इसी वजह से इसे बादल महल कहा जाता है। साथ ही इस किले के परिसर में 360 से अधिक मंदिर भी मौजूद हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading