Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उपभोक्ताओं की 6 मांगों को घोषणा पत्र में शामिल कराने को लेकर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष मिले उपमुख्यमंत्री से

    ShagunBy ShagunMarch 15, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ??
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,124

    उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों पर निकल रहे उपभोक्ताओं के 33122 करोड के एवज में 5 सालों तक बिजली दरों में कमी निजीकरण पर पूर्णतया रोक रोस्टर समाप्त कर सभी ग्रामीण व शहरी को 24 घंटे बिजली मुआवजा कानून को लागू न करने पर कठोर कार्रवाई व निजी घरानों की अनिवार्य रूप से सीएजी ऑडिट की उठाई मांग

    लखनऊ, 15 मार्च:  आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर उपभोक्ता परिषद ने देश व प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की कुछ प्रमुख मांगों पर उनकी राय लेने के बाद बहुमत से तय किए गए कुछ नीतिगत मुद्दों पर जहां 2 दिन पहले प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र लिखकर उसे पार्टीयों के घोषणा पत्र व संकल्प पत्र में स्थान देने की मांग उठाई गई थी वही आज 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगों को घोषणा पत्र में शामिल कराने को लेकर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के उपभोक्ताओं की मांगों को सौंप कर घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की जाएगी ।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर 10 बजे मुलाकात कर लंबे समय तक राय शुमारी के उपरांत हजारों विद्युत उपभोक्ताओं से राय मसबरा कर बहुमत से तय की गई उपभोक्ताओं की 6 मांगों को सौंपते हुए उसे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के आगामी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग उठाई और चर्चा की।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की तरफ से जो मांगे रखी गई है उसमें देश व प्रदेश के किसानों को फ्री बिजली रोस्टर समाप्त कर ग्रामीण व शहरी सभी को 24 घंटे बिजली बिजली क्षेत्र में निजीकरण पर पूर्णतया रोक और प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर निकल रहे लगभग 33122 करोड के एवज में प्रदेश के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में अगले 5 वर्षों तक कमी देश के उत्पादन वितरण ट्रांसमिशन सहित सभी क्षेत्रों में कार्यरत देश के निजी घरानों की अनिवार्य रूप से सीएजी ऑडिट सहित देश व प्रदेश में लागू बिजली मुआवजा कानून को लागू न करने वाली बिजली कंपनियों पर कठोर कार्यवाही की प्रमुख मांग शामिल है।

    उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा आगे यह अभियान अनवरत चलता रहेगा जल्द ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मुलाकात की जाएगी और साथ ही प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी आगे मुलाकात होगी और उपभोक्ताओं की मांगों को उनके सामने रखा जाएगा। जिससे राजनीतिक पार्टियों अपने घोषणा पत्र में उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगों को शामिल करें और जिससे आगामी सरकार बनने के बाद उनके प्रमुख मुद्दों पर कार्यवाही को आगे बढाया जा सके और देश व प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता यह जान सके कि किस पार्टी की उनके मुद्दों पर सहमति है अथवा आसहमति।

    Shagun

    Keep Reading

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    August 5, 2026
    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    August 5, 2026
    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    August 5, 2026
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading