Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    ऐ बचपन तुझको नमन है

    By October 6, 2017 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638
    हर दुःखों का तू तो अंत है।
    नई खुशियों का प्रारम्भ है।।
    देखा नहीं रब को, पर लगता है।
    तुझसे ही परम आनंद है।।
    तनाव को छू मंतर करता।
    मुस्कान में तेरे वो दम है।।
    जीवन को आसान करता।
    हर संघर्ष अब तो कम हैं।।
    कई रूपों में देता साथ सदा।
    ‘ऐ बचपन’ तुझको नमन है।।
    इस रंगमंच का तू पात्र अहम है।
    तुझसे ही उम्मीदें प्रबल हैं।।
    आशा की तू वो किरण है।
    जो देती जीवन को धड़कन है।।

    …आईने में खुद को देख न पाऊंगा मैं

    दूरियाँ इस कदर खुद से भी बढ़ा लूँगा मैं।
    तुम तो क्या आईने में खुद को देख न पाऊंगा मैं।।
    कहीं दिख न जाये मेरी आँखों में सूरत तेरी।
    आईने से भी दूरियाँ अब बना लूँगा मैं।।
    अब यह एहतराम हो गया तू उड़ सकता आसमाँ में।
    टूटे हुए आशियाने में चैन से लौट आऊँगा मैं।
    पाओगे नहीं कहीं नामोनिशाँ हमारा।
    तेरे जहाँ से खुद को इस तरह मिटा लूँगा मैं।
    खुश रहना अब सदा ही सदा।
    आँसू पोंछने अब आ न पाऊंगा मैं।।
    भूल जाओ भले तुम मुझको जाकर नये जहाँ में।
    मेरी इबादत हर मोड़ पे याद आयेगी तुम्हें।।
    बस आँखों में अब नमी मत आने देना।
    वरना फिर से हर बार की तरह तड़प जाऊँगा मैं।।

    तुमसे, तुम्हारे प्यार में

    तुमसे, तुम्हारे प्यार से।
    साँसें मेरे जहान की।।
    धड़कन है मेरे दिल की।
    तुमसे, तुम्हारे प्यार से।।
    गुम हूँ कहीं मैं तुममें।
    खोया वजूद प्यार में।।
    खुश हूँ मैं बेइंतहा।
    रब को पाया है तुममें।।
    तुमसे, तुम्हारे प्यार से।
    हर बातें मेरे जहान की।।
    तुमसे, तुम्हारे प्यार से।
    नाता युगों-युगों का।।
    हर रात एक ख्वाब में।
    हर दिन इंतजार में।।
    इबादत तो हो रही है।
    अब बस तेरे दीदार की।।
    तुमसे, तुम्हारे प्यार में…
    राहुल कुमार गुप्त

    Keep Reading

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading