Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    गर्मी का प्रचंड रूप

    ShagunBy ShagunMay 22, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,462

    गर्मी अब प्रचंड रूप में अपना असर दिखा रही है। कोढ़ में खाज यह कि इन दिनों लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। कुछ इलाकों में बरसात कहर ढा रही है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों से विश्व भर में जलवायु में हो रहे बदलाव का प्रभाव करीब-करीब सभी मौसमों में दिखाई दे रहा है। जिसमें जाड़ा, गर्मी या बरसात में अजीब ढंग की अनियमितता सामने आ रही है। इसका असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि सभी जीवों पर पड़ रहा है।


    भारत-पाक सीमा पर पारा पंहुचा 50 डिग्री, विभिन्न बॉर्डर चौकियों पर दर्ज किया 50 पार तापमान, 50 डिग्री तापमान में गश्त लगाते बीएसएफ के जवान, जिस गर्मी से रेत में जूते पिघल जाएं, वहां पैट्रोलिंग करते हैं हमारे जांबाज जवान, 50 डिग्री की भीषण तपन में जवान कर रहे सीमा की


    यह बदलाव इसी बात से पता लग जाता है कि लू से जुड़ी मौतें गर्मी से मरने वालों की कुल संख्या का एक तिहाई और दुनिया भर में हुई कुल मौतों का एक प्रतिशत हैं। पिछले तीस वर्षों के मौसम के अध्ययन से यह भी पता चलता है कि हर साल गर्मी में एक लाख तिरपन हजार अतिरिक्त लोगों की जान चली जाती है जिसमें लगभग आधी मौतें एशिया में व तीस प्रतिशत से ज्यादा यूरोप में होती हैं। भारत में ही लू से हर साल तीस हजार से ज्यादा की मौत लू होती है।

    मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अभी चार-पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी का असर दिखाई | देता रहेगा। कुछ जगहों पर यह बढ़ भी सकता है। वैसे भी देश के कई स्थानों पर तापमान 45 से लेकर 49 डिग्री तक चल रहा है। लखनऊ में भी पारा इस समय 44 डिग्री से ज्यादा है।

    मौसम के इस कहर से बचने को जरूरी है कि सजगता लाई जाए। ज्यादातर लोग, खासकर गरीब वर्ग, मौसम की इस मार को सहना अपनी नियति समझ लेते हैं और इसके असर से कम से कम प्रभावित रहने के उपाय नहीं करते। इसकी मुख्य वजह यह है कि तापमान में होने वाले परिवर्तन के कारण होने वाली मौतों को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में मान लिया जाता है और इससे बचाव के इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया जाता। जरूरत यह है कि इस तरह के इंतजामों के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने और उन्हें सजग रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर रणनीतियां बनाई जाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading