Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    किसानों के लिए लाई गई फ्री बिजली योजना किसानों के साथ धोखा, शर्तों में बदलाव से होगा लाभ

    ShagunBy ShagunJune 8, 2024Updated:June 8, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,616

    उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में किसानों ने बड़ी संख्या में उठाया मामला

    लखनऊ, 08 जून : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा चलाए जाने वाले प्रदेश व्यापी साप्ताहिक वेबीनार में आज बडे पैमाने पर शामिल हुए बिजली उपभोक्ताओं व किसानों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि किसानों के लिए फ्री बिजली योजना को पावर कारपोरेशन ने लागू तो किया है लेकिन उसमें जो शर्तें लागू की है वह किसानों के साथ बडा धोखा है भारतीय किसान यूनियन के नेता अनूप कुमार मौर्य किसान निर्दोष सिंह राजपाल सिंह ने कहा लघु सिंचाई का नियम है की 300 मीटर के अंदर एक ही किसान की बोरिंग होगी और उल्टे कुछ अभियंता मनमानी कर रहे कह रहे फ्री योजना का लाभ लेने में कोई किसान किसी को पानी नहीं देगा।

    उन्होंने कहा कि उन्हें या पता ही नहीं है कि 300 मीटर के अंदर एक ही किसान बोरिंग कराता है और वह सभी को पानी देता है इस आधार पर दूसरी जगह दूसरा किसान एक दूसरे की मदद करता है एक तरफ निश्चित यूनिट की शर्त है दूसरी तरफ और भी तमाम शर्तों या गलत है इस पर पावर कारपोरेशन को पुनर्विचार करना चाहिए साथ ही यह भी मुद्दा उठाया कि जब किसानों के लिए 50%  की छूट दी छूट थी तो वह ज्यादा फायदेमंद थी अब जो छूट आई है वह किसानों को फसाने वाली योजना है इसीलिए किसान उसका लाभ नहीं ले रहे हैं।

    इस मसले पर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा किसानों द्वारा फ्री बिजली योजना की शर्तों में बदलाव का जो मुद्दा उठाया गया है निश्चित ही उस पर उपभोक्ता परिषद प्रबंधन से बात करेगा।

    उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे प्रदेश में लगभग 15 लाख किसानों में से केवल 64652 किसानों ने ही फ्री योजना हेतु रजिस्ट्रेशन कराया है इससे यह बात सिद्ध हो गया है कि किसानों को यह योजना पूरी तरह फसाने वाली लग रही है इसलिए इस पर पावर कारपोरेशन को अभिलंब पुनर्विचार करना चाहिए और किसानों को लाभ देने के लिए उसमें बदलाव करना चाहिए जिससे सत प्रतिशत किसान इसका लाभ ले पाए प्रदेश का किसान अपने खेत की सिंचाई मीटर देखकर नहीं करता बल्कि आवश्यकता देखकर करता है।

    आगरा से जुड उपभोक्ता मयंक कुमार ने कहा उनके बरौली फीडर पर केवल 15 से 16 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिलती है इसी प्रकार बनारस से जुडे उपभोक्ता पवन सिंह ने नेट मीटरिंग पर बिलिंग ना होने का मुद्दा उठाया जिस पर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने दोनों मामलों पर संबंधित अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या का समाधान करने को कहा एक संविदा कर्मी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा की वर्तमान में पूरे प्रदेश में बडे पैमाने पर विद्युत दुर्घटनाएं हो रही है संविदा कर्मी मार रहे हैं इसका मुख्य कारण उनके ऊपर प्रेशर बनाया जा रहा है चारों तरफ से ब्रेकडाउन पर उन्हें पर फोन आता है 8000 का वेतन पाने वाले लोगों का जीना दूभर है इसलिए इस पर भी प्रबंध ध्यान दें और समान कार्य समान वेतन लागू करें इसी प्रकार उपभोक्ता आकिब अंसारी प्रमोद डांगर अनुराग माही विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं ने भी विद्युत आपूर्ति को लेकर मुद्दा उठाया और कहा ब्रेकडाउन होने पर उसका निस्तारण समय से नहीं किया जाता और 1912 पर उपभोक्ताओं को समस्या के झूठे निस्तारण की रिपोर्ट दी जाती है इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ईरान पर हाइपरसोनिक हमले की तैयारी! अमेरिका पहली बार ‘डार्क ईगल’ मिसाइल से कर सकता है ताकतवर स्ट्राइक

    May 2, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    लंबे युद्ध की चल रही तैयारी! अमेरिका पश्चिम एशिया में भारी सैन्य सामग्री ढो रहा, ईरान पर फिर ताकतवर हमले की प्लानिंग

    May 2, 2026
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading