Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी के 17 जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से आफत, 18 को फिर भारी बारिश के आसार

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    करनैलगंज के नकाहारा ग्राम का एसडीएम भरत भार्गव ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए नाव लगाई गई हैं।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,096

    6 जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    लखनऊ, 16 जुलाई : मौसम विभाग सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया था। सुबह से ही कई इलाकों में बारिश होती रही। वहीं मंगलवार और बुधवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। गुरुवार 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। लेकिन यूपी के 17 जिले अभी तक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण 17 जिलों के गांवों पर बाढ़ का असर है। प्रदेश के छह जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि कुछ उफनाई नदियों का जलस्तर या तो घट रहा है या फिर स्थिर है लेकिन अब भी 17 जिलों बाढ़ के पानी से आफत मची हुई है। बलिया, मऊ और आजमगढ़ में बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में लगातार घटाव जारी है। उतरती लहरें तटवर्तियों की नींद उड़ा दी हैं।

    करनैलगंज के नकाहारा ग्राम का एसडीएम भरत भार्गव ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए नाव लगाई गई हैं।

    कृषि योग्य भूमि के साथ ही आशियाने नदी में समाहित हो रहे हैं। अधिकतम तापमान 35.9 दर्ज किया गया। शाहजहांपुर में कनौट, गर्रा और रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की वजह से तमाम गांव और मुख्य मार्ग बाढ़ की चपेट आ चुके हैं।

    उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के 605 गांव बाढ़ से प्रभावित वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा में बाढ़ से लोगों को हो रही परेशानी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव में जुटी है

    दूसरी ओर सीतापुर में गोमती, बलिया में सरयू, आजमगढ़ में घाघरा, हरदोई में गर्रा और मऊ में सरयू खतरे के निशान को पार कर चुकी है। राप्ती, गर्रा और कुआनो का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राप्ती का पानी 23 सेंटीमीटर बढ़ा है। यह लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यह नदी रविवार को एक मीटर 33 सेंटीमीटर खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। सबसे राहत की बात यह है कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन भी गिरा है।

    हरसंभव मदद का आश्वासन : अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    मीडिया सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व सरमा से टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सरमा ने शाह को मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों से अवगत कराया।

    मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर हुई बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने यूपी, असम और गुजरात के सीएम से की फोन पर बात दोनों राज्यों में भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार, शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading