उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबिनार में विद्युत उपभोक्ताओं ने उठाई मांग
लखनऊ , 14 सितम्बर : प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने वाले साप्ताहिक वेबीनार में आज में विद्युत उपभोक्ताओं ने 14 सितंबर हिंदी दिवस पर एक दूसरे को बधाई देते हुए यह मांग उठाई कि सभी बिजली निगमों में उपभोक्ताओं के लिए चाहे वह बिजली का कनेक्शन संबंधी एस्टीमेट का मामला हो या कनेक्शन के बाद उस पर लगाई जाने वाली आपत्ति का मामला हो या फिर विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी होने वाले टेरिफ रेट शेड्यूल का मामला हो सभी को हिंदी भाषा में प्रकाशित कराया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आज हम सभी विद्युत उपभोक्ता हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार व विद्युत नियामक आयोग सहित बिजली कंपनियों से यह मांग उठाते हैं कि उपभोक्ता संबंधी जो भी प्रपत्र जारी किए जाएं वह हिंदी भाषा में ही हो जिससे गांव का गरीब किसान मजदूर जो हिंदी को अच्छी तरीके से समझता है वह भी समझ सके की उसके लिए बनाया गया कानून रेट शिड्यूल एस्टीमेट कनेक्शन लेते समय उसे पर लगाए जाने वाली आपत्ति का क्या मतलब है।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा काफी लंबी लडाई के बाद विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल को हिंदी व अंग्रेजी दोनों में प्रकाशित कराया गया था अब इस प्रकार आज हिंदी दिवस पर जो उपभोक्ताओं की मांग है उसे भी पूरा करने के लिए उपभोक्ता परिषद पूरी जोर लगाएगी और सरकार के सामने या मुद्दा उठाएगी की हिंदी दिवस पर हिंदी को बढावा देने के लिए या जरूरी है और किसान गरीब के हित में भी है।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आगे विद्युत उपभोक्ताओं को यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जल्द ही बिजली दर को अंतिम रूप दिया जा रहा है उपभोक्ता परिषद विद्युत नियामक आयोग के सामने यह मुद्दा उठाएगी कि कम से कम रेट शेड्यूल को हिंदी में निकल जाए जिससे सभी विद्युत उपभोक्ता आसानी से समझ सके कि उनके लिए लागू होने वाली बिजली दर क्या है जिससे उन्हें कोई गुमराह न कर सके।
आज के वेबीनार में उपभोक्ताओं ने बरसात के चलते होने वाले ब्रेकडाउन और विद्युत अभियंताओं द्वारा उपभोक्ताओं के फोन ना उठाने का मुद्दा भी उठाया और फिर एक बार पूजा और मांग उठाई की बिजली कंपनियों के 1912 पर ओटीपी सिस्टम लागू किया जाए वर्तमान 1912 का सिस्टम पूरी तरीके से उपभोक्ता विरोधी साबित हो रहा है।







