लखनऊ 18 सितंबर: यूपी के बहुचर्चित भेडिये के आतंक से लोग भयभीत है और लगातार बच्चों से लेकर युवकों पर हमला कर रहा है। वहीं सोमवार को देर रात में बकरी को शिकार बनाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ डीएफओं अजीत सिंह सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे उसी दौरान चकमा देकर लंगड़ा भेडिया उनके सामने से भाग निकला। टीम के साथ रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन भेडिया कहीं नहीं मिला लोगों में दहशत व्याप्त है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएफओ अजीत सिंह ने बातचीत में बताया कि उनकी टीम के साथ स्थानीय विधायक भी ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन में लगे रहे। लंगडे भेडिए को पकड़ने के लिए करीब 25 किमी. क्षेत्र में सर्चि अभियान कराया गया लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। महसी तहसील क्षेत्र में 9 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं करीब 50 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बहराइच जिले में लंगड़े भेडिए ने फिर से अटैक किया है रात करीब ढाई बजे इमरान अली की भाभी अपने बच्चे के साथ सो रही थी उसी दौरान भेड़िए ने बच्चे पर हमला बोल दिया इस पर उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर दौडाया तो बच्चे को छोड़कर भाग गया मां और बच्चे दोनों घायल हुए जबकि मां को मामूली चोंटे आई है तो वहीं बच्चे की गर्दन में दांतों के निशान पड़ गये हैं जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।







