Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    मध्य प्रदेश के धार जिले में बनेगा दस हज़ार करोड़ का कॉटन और टेक्सटाइल हब

    ShagunBy ShagunOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024 बिजनेस No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 693

    कपास मूल्य श्रृंखला में पुनर्योजी कृषकों के समावेशन और समानता के लिए हित धारको के साथ संवाद पर एक दिवसीय संगोष्ठी

     

    इंदौर: 7 अक्टूबर 2024: विश्व कपास दिवस के अवसर पर, सॉलिडारिडाड, अलायन्स ऑफ़ कॉटन एंड टेक्सटाइल स्टेकहोल्डर्स (ACRE) एवं सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिजनेस (सीआरबी) के साथ मिलकर सोमवार को इंपीरियल हॉल, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में ‘भारत में पुनर्योजी कृषि कपास मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा देने में अवसर और चुनौतियाँ’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    इस अवसर पर कपास उत्पादन एवं इसकी मूल्य श्रृंखला से जुड़े हुए विभिन्न विशेषज्ञों, स्थायी उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रबंधकों एवं कपास उत्पादन से जुड़े कृषकों ने इस संगोष्ठी में भाग लिया जिसका मूल उद्देश्य भारत में कपास उत्पादन के क्षेत्र में पुनर्योजी विधि को बढ़ावा देने हेतु एक मज़बूत मंच तैयार किया जा सके जो संवाद एवं अभिनव प्रयासों के माध्यम से देश में कपास उत्पादन अर्थ व्यवस्था एवं इसकी मूल्य श्रृखला को स्थायित्व प्रदान कर सके.

    संगोष्टी के माध्यम से सभी वक्ताओं ने कपास के कृषको की सहभागिता एवं उनके विचारों को निति निर्धारण में महत्व देने पर भी बल दिया ताकि वस्त्र उद्योग के साथ एक संतुलन स्थापित हो सके.

    सांसद शंकर लालवानी ने कपास के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि, “जहां तक कपास की खेती का सवाल है, मध्य प्रदेश में पर्याप्त संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। वर्तमान में, पारंपरिक खेती से पुनर्योजी कृषि में रूपांतरण कपास की खेती के लिए एक वरदान है। सॉलिडेरिडाड कपास किसानों के बीच पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। सरकार मध्य प्रदेश में कपास का क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके मद्देनजर, हम धार जिले के में रु 10,000 करोड़ का कॉटन और टेक्सटाइल हब स्थापित कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।”

    संबोधन के बाद, श्री लालवानी जी ने मूल्य श्रृंखला में पुनर्योजी कृषि प्रथाओं का समर्थन करने और कपास में ग्रामीण उद्यमियों, किसान उत्पादक कंपनियों और छोटे पैमाने के ग्रामीण व्यवसायों के लिए सक्रिय रूप से अवसर पैदा करके कपास क्षेत्र में ग्रामीण उद्यमिता का समर्थन करने के लिए एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए।

    उद्घाटन सत्र के अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए , डॉ सुरेश मोटवानी, महाप्रबंधक, सॉलीडरीडाड ने कहा की “ आज विश्व कपास दिवस के अवसर हमे याद रखना चाहिए की कपास न केवल एक फसल है बल्कि देश के लाखों किसानो एवं परिवारों के जीवन का आधार है . कपास उत्पादन से जुड़े तकनीक एवं ज्ञान विस्तार के क्षेत्र में कार्यशील संस्था के रूप में सॉलिडरीडाड , मध्य प्रदेश , तेलंगाना एवं महाराष्ट्र राज्य में कपास उत्पादन से जुड़े दो लाख किसानो के बीच काम कर रहा है . अगर हम भविष्य की ओर देखे तो स्थायी कपास उत्पादन एवं इसकी मूल्य श्रृंखला के संवर्धन की दिशा में कार्य करने की ज़रूरत आज से पहले कभी नहीं महसूस की गयी . पुनर्योजी कृषि और अभिनव समाधानों को अपनाकर, हम कपास उत्पादन को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समानता के लिए एक शक्ति में बदल सकते हैं, जिससे किसानों के लिए एक स्थायी आजीविका सुनिश्चित होगी और साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी कृषि पारिस्थितिकी सुरक्षित एवं संरक्षित बनी रहेगी ।”

    इस अवसर पर “ एसीआरई” (ACRE) के प्रतिनिधि, श्री रंजीब सरमा ने कहा, “जैसा कि हम विश्व कपास दिवस मन रहे है हैं, हम इस बात को अच्छी तरह समझते है की पुनर्योजी कृषि तकनीक कपास उत्पादन के क्षेत्र एक परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है जिससे वर्तमान उत्पादन में आ रही चुनौतियों को काफी कम किया जा सकता । “एसीआरई “ मिट्टी से लेकर भण्डारण तक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कपास मूल्य श्रृंखला में नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जलवायु अनुकूल तकनीक के साथ किसानों को सशक्त बनाने और वस्त्र उद्योग के हितधारकों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के माध्यम से, हमारा लक्ष्य भारत को पुनर्योजी कपास उत्पादन में वैश्विक पटल पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है, जिससे हमारे किसानों और पर्यावरण दोनों के लिए एक अनुकूल भविष्य सुनिश्चित हो सके,”

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रिजित सेनगुप्ता- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिजनेस (CRB) ने कहा की “विश्व कपास दिवस पर, कपास उत्पादन के भविष्य को आकार देने में स्थायी पुनर्योजी विधियों की भूमिका को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है कि पुनर्योजी कृषि लाखों किसानों की आर्थिक भलाई के साथ पर्यावरणीय स्थिरता को संतुलित करने की कुंजी है। कपास मूल्य श्रृंखला में सहयोग को बढ़ावा देकर, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि भारत का कपास उद्योग न केवल फले-फूले, बल्कि जिम्मेदार और समावेशी उत्पादन के लिए वैश्विक आंदोलन में भी योगदान दे।”

    इस अवसर पर किसानों, प्रतिभागियों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने कपास मूल्य श्रृंखला में पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण उद्यमियों, किसान उत्पादक कंपनियों और छोटे पैमाने के ग्रामीण व्यवसायों के लिए सक्रिय रूप से अवसर पैदा करके कपास क्षेत्र में ग्रामीण उद्यमिता स्थापित करने के लिए एक प्रतिज्ञान पत्र पर हस्ताक्षर किए। संगोष्ठी के दौरान कपास मूल्य श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन व्यावहारिक विशेषज्ञ पैनल चर्चाएँ आयोजित की गईं। किसानों, सरकारी अधिकारियों और उद्योग विशेषज्ञों ने ACRE के दृष्टिकोण, पुनर्योजी कृषि अपनाने की दिशा में अवसरों और चुनौतियों में उद्योग के दृष्टिकोण और भविष्य उन्मुखी स्थायी कपास उत्पादन के लिए किसानो के सशक्तिकरण और उद्योग के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। संगोष्ठी का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading