समीर वानखेड़े एकनाथ शिंदे गुट की अगुवाई वाली शिवसेना में हो सकते हैं शामिल
मुंबई, 17 अक्टूबर : महाराष्ट्र के चर्चित IRS अधिकारी समीर वानखेड़े की पॉलिटिक्स में एंट्री होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे ! बता दें कि समीर वानखेड़े वही अधिकारी हैं जो मुंबई का सबसे चर्चित ड्रग्स केस हैंडल कर रहे थे, इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में आया था। अब खबर है कि समीर वानखेड़े मुंबई की मुंबई की धारावी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी सम्भावना जताई जा रही है। समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS अधिकारी हैं। 2021 तक उन्होंने NCB के जोनल डायरेक्टर का पद संभाला था।







