- कार में रोमांस कर रहे बाबा पर पुलिस ने दर्ज की रेप की FIR, पीड़िता का आरोप शारीरिक शोषण किया
- राजस्थान के बाबा बालकनाथ पर बलात्कार का केस दर्ज
लखनऊ 20 अक्टूबर : सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने कार में महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रोमांस कर रहे बाबा पर लोगों का रिसर्च लगातार कई दिन से जारी है लोग ये पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि यह बाबा कौन है ? लोगों की रिसर्च काम आयी और उन्होंने इस बाबा को ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि यह बाबा राजस्थान के सीकर जिले का बाबा बालकनाथ है जो तंत्र-मंत्र के सहारे लोगों की परेशानियां कथित रूप से दूर करता है। अपनी बेशर्मी की पराकाष्ठा पार करते हुए वह एक कार में रोमांस करते वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी लोगों ने इन्हे जमकर कोसा और सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी तह में जाना शुरू किया तो पता चला कि बाबा ने पीड़िता का जमकर शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने तंत्र-मंत्र के सहारे परेशानियां दूर करने का भरोसा दिया और इज्जत लूटता रहा। फिर धमकियां दी कि परिवार की इज्जत बचानी हो तो बाबा की सेवा में हाजिरी लगाती रहो। बता दें कि पीड़ित छात्रा एक साल पहले वह लक्ष्मणगढ़ इलाके के खेड़ी दंतुजला स्थित क्षेत्रपाल मंदिर में पूजा करने गई थी। यहां उसकी मुलाकात इस बाबा से हुई थी। फिलहाल अब यह बाबा पुलिस की गिरफ्त में और पूंछताछ जारी है।
सोशल मीडिया पर उठी मांग लोगों ने कहा सख्त कार्रवाई हो :
- Vaibhav Mishra @baibhawmishra : ऐसे बाबाओ को तत्काल फांसी देना चाहिए।
- @KHURAPATT : क्या हमारा समाज इतना अंधा हो चुका है कि हम एक ढोंगी की बातों में आकर अपने जीवन की दिशा उसे सौंप देते हैं? यह बाबा बालकनाथ नाम का भेड़िया भेड़ की खाल में, भोली-भाली जनता की परेशानियों का समाधान करने का झूठा वादा कर, उनकी अस्मिता को ही रौंद रहा है। इस पाखंडी की कहानी में, धर्म और आस्था के नाम पर रचा गया यह षडयंत्र न सिर्फ एक महिला की गरिमा को चुनौती देता है बल्कि हम सभी के सामूहिक विवेक पर भी एक काला धब्बा है। क्या हमारी चुप्पी इस अन्याय का समर्थन नहीं कर रही?
- Manish Patel @DrManishPatel : बाबा बनने की धूम इसीलिए है कि सेफ़ हो जाते हैं ये लोग। यह घटना समाज में विश्वास और सत्ता के दुरुपयोग की एक गंभीर मिसाल है। न्यायिक प्रक्रिया का समर्थन करना और पीड़ितों को सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है।
- Rajendra Raj @iamrajendraraj :ये बाबा के भेष में साले शैतान है,इस बलात्कारी को बीच चौराहे पर जूते से मारना चाहिए ।धर्म का चोला ओढ़कर छात्रा की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।







