Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शैल उत्सवः 5 राज्यों के 10 कलाकारों की कलाकृतियां बढ़ाएंगी शहर की शोभा

    ShagunBy ShagunOctober 21, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 721
    •  लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शैल उत्सव के समापन अवसर पर की घोषणा, अनूठी शैली में गढ़ी गयी कलाकृतियों को शहर के प्रमुख चौराहों व पार्कों में किया जाएगा स्थापित
    • अखिल भारतीय समकालीन मूर्तिकला शिविर के समापन अवसर पर कलाकारों का किया गया सम्मान

    लखनऊ, 21 अक्टूबर 2024: प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित वास्तुकला एवं योजना संकाय,डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के टैगोर मार्ग परिसर में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से हो रहे आठ दिवसीय समकालीन मूर्तिकला शिविर का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि जे पी पांडे कुलपति अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ ने कहा कि यह कलाकारों की कलाकृति देख कर बेहद प्रसन्नता हो रही है। हमारे इस वास्तुकला संकाय की इस अच्छे आयोजन के लिए तारीफ करते हैं।

    कार्यक्रम में शामिल हुये लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने बेहद सुंदर व आकर्षक कलाकृतियां बनायी हैं। उन्होंने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि अब इन मूर्तिशिल्प को शहर के प्रमुख चौराहों व पार्कों में स्थापित किया जाएगा, जोकि शहर की सुंदरता को बढ़ाएंगे। क्यूरेटर वंदना सहगल ने बताया कि आठ दिन सभी कलाकारों ने अथक परिश्रम करके यह सारे मूर्तिशिल्प का निर्माण किया है।

    कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि शिविर में आये कलाकारों में 2 महिला और 8 पुरुष मुर्तिकार देश के पाँच अलग-अलग राज्यों जैसे- बिहार,गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आये थे। महिला मूर्तिकारों में अवनी पटेल जो गुजरात से थीं। शिविर में इनका माध्यम येलो सैंडस्टोन था। जिसमें इन्होंने विषय – “Moon holding water” पर काम किया। जिसमें एक वृत्ताकार आकृति को मुड़े हुये रुप में दिखाने का प्रयास किया है। निधी जो शिविर की दुसरी महिला मूर्तिकार थीं, ये भी गुजरात से थीं, निधि ने पिंक सैंडस्टोन माध्यम मे “landscape of rebalancing” शीर्षक पर काम किया है। जिसमे अलग-अलग Size के पत्थरों को मिलाकार एक आकृति का निर्माण किया। शिविर में 3 मूर्तिकार दिल्ली से रहे। जिसमे सन्तों कुमार चौबे जिनका शीर्षक “Cactus and cloud” है, जिसमे इन्होंने प्रकृति के दो अलग- अलग elements को मिश्रित किया, इनका माध्यम भी सेंड-स्टोन था। दिल्ली से आये दुसरे मुर्तिकार शैलेश मोहन ओझा जो एक स्वतंत्र मूर्तिकार के रूप में दिल्ली में कार्यरत हैं। “शिविर में “left/right” शीर्षक पर Sand Stone में कार्य किया।

    दिल्ली से आये मुर्तिकार राजेश कुमार भी एक स्वतंत्र मूर्तिकार हैं, शिविर में उन्होंने Sand stone माध्यम में ” अन्तहीन” शीर्षक पर कार्य किया, जिसमें उन्होने Infinity के Symbol को दर्शाया है। शिविर में उपस्थित पुरुष मुर्तिकारों में ४ मूर्तिकार लखनऊ, उत्तर प्रदेश से थे। गिरीश पाण्डेय जो लखनऊ से हैं। उन्होंने शिविर में दो पत्थर black granite और yellow marble के मिश्रण से “Paper lily” विषय को लेकर काम किया। मुकेश वर्मा भी लखनऊ से हैं, शिविर में इनका विषय प्रकृति था, जिसमें इन्होने “अंकुरण” शीर्षक पर Sand stone के साथ अन्य भी कुछ माध्यमों को मिलाकर कार्य किया। लखनऊ से ही अगले मूर्तिकार अजय कुमार रहे ,जिनका शीर्षक उत्पत्ति”, Size – 96″x36″x36″, माध्यम सैंड स्टोन में काम किया,अपनी कलाकृति में इन्होने प्रकृति के मूल रूपों को दर्शाने का प्रयास किया। अगले मूर्तिकार अवधेश कुमार भी लखनऊ से रहे। शिविर में इसका शीर्षक “पर्यावरण संतुलन”है जिसको इन्होने विभिन्न ज्यामितीय आकारों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया, माध्यम के रूप मे इन्होने “सैंड स्टोन एंव पिंक सैंड स्टोन” का प्रयोग किया है। शिविर में कार्य कर रहे पंकज कुमार, बिहार से आये थे। इन्होंने प्रकृति के दो स्वरूपों को शीर्षक “Visible and invisible” के माध्यम से Sand stone + mix media में दर्शाया। इसके अलावा शिविर में मूर्तिकारों के अतिरिक्त 6 कार्वर भी रहे, जो राजस्थान से आये थे।

    इस अवसर पर शहर के नामचीन कलाकारों, वास्तुविदों और कलाप्रेमी सहित सभी आयोजक सदस्य धीरज यादव, रत्नप्रिया, जुवैरिया, हर्षित सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading