Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    बजाज फिन्सर्व एएमसी ने किया ‘बजाज फिन्सर्व कंजम्पशन फंड’ लॉन्च

    ShagunBy ShagunNovember 7, 2024 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 448
    • • उपभोक्ता व्यवहार और खर्च को आकार देने वाले मेगाट्रेंड को ध्यान में रखते हुए खपत थीम पर केंद्रित एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना
    • इस योजना को निफ्टी इंडिया कंजम्पशन टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) के सामने बेंचमार्क किया गया है

    मुंबई/ पुणे, 7 नवंबर 2024: बजाज फिन्सर्व एएमसी ने उपभोग थीम के अंतर्गत एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम, बजाज फिन्सर्व कंजम्प्शन फंड शुरू करने की घोषणा की है। यह फंड सब्सक्रिप्शन के लिए 8 नवंबर को खुलेगा और इसकी न्यू फंड ऑफर अवधि 22 नवंबर 2024 को समाप्त होगी।

    बजाज फिन्सर्व कंजम्प्शन फंड एक ट्रू – टू – लेबल फंड है जो रणनीतिक रूप से उन क्षेत्रों में निवेश करेगा जो उभरते हुए खपत मेगाट्रेंड के साथ बढ़ रहे हैं। ये मेगाट्रेंड्स भारत भर में खपत की आदतों को आकार देने वाले प्रभावशाली मेगाट्रेंड हैं। इन परिवर्तनों की लहर पर सवारी करते इस फंड का उद्देश्य एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कंज्यूमर गुड्स, हेल्थकेयर, रियल्टी, टेलीकॉम, पावर और सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में अवसर खोजना है, ये सभी क्षेत्र भारत की खपत वृद्धि की तेजी में योगदान दे रहे हैं।

    यह फंड संभावित विकास के अवसरों की पहचान करते हुए उभरते उपभोक्ता उछाल से लाभ उठाने के लिए तैयार कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह फंड एक मार्केट – कैप – ऐग्नोस्टिक दृष्टिकोण का पालन करेगा, जो विभिन्न बाजार पूंजीकरणों में निवेश करने के लिए लचीलापन प्रदान करेगा।

    लॉन्च पर बोलते हुए, बजाज फिन्सर्व एएमसी के सीईओ, श्री गणेश मोहन कहते हैं, “आय के स्तर और शहरीकरण में वृद्धि तथा लोगों के बुनियादी से विवेकाधीन खर्च की तरफ रुझानों के कारण भारत का उपभोग परिदृश्य नाटकीय रूप से बदल रहा है। एक थीम के रूप में ‘उपभोग’ क्षेत्र निवेश के अनुकूल है क्योंकि व्यापक बाजारों की तुलना में इसके बुनियादी सिद्धांत मजबूत हैं। हम निश्चित रूप से मानते हैं कि आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण विस्तार की उम्मीद वाले क्षेत्रों जैसे एफएमसीजी, खाद्य सेवाएँ और त्वरित वाणिज्य, रियल्टी और ऑटो में वृद्धि के साथ यह फंड लंबे समय में हमारे निवेशकों के पोर्टफोलियो के लिए एक संपत्ति बन जाएगा। ”

    बजाज फिन्सर्व एएमसी के एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि 2025 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय $3,000 से अधिक होने की उम्मीद के साथ लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। अध्ययन से पता चलता है कि देश में खपत से संबंधित क्षेत्र बढ़ रहे हैं और वे लंबी अवधि में तेजी से विकास के लिए तैयार हैं। बढ़ता मध्यम वर्ग, जिसके 2030 तक लगभग 40% आबादी तक बढ़ने की संभावना है, इस खपत में उछाल लाएगा। इसके अतिरिक्त, खपत में मेगाट्रेंड से संकेत मिलता है कि ई – कॉमर्स ग्राहक आधार वित्त वर्ष 25 तक 2.7 गुना बढ़ जाएगा, जो उपभोक्तावाद और शहरीकरण की बढ़त को दर्शाता है।

    बजाज फिन्सर्व एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी, निमेश चंदन कहते हैं, “बदलती जनसांख्यिकी और बढ़ती आय के स्तर देश को अधिक, अच्छी तरह, बेहतर और आसानी से उपभोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक तरफ जहां बाजार ने पिछले 2 वर्षों में अर्थव्यवस्था के पूंजीगत व्यय पक्ष पर ध्यान केंद्रित किया है, उपभोक्ता क्षेत्र ने अपने स्वयं के ऐतिहासिक मूल्यांकन के साथ – साथ व्यापक बाजारों के प्रीमियम की तुलना में आकर्षक मूल्यांकन किया है। बजाज फिन्सर्व कंजम्प्शन फंड मेगाट्रेंड्स का लाभ उठाने और निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में इस देश में घरेलू मांग के विकास का अवसर प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। हमारा दृष्टिकोण और इक्विटी अनुसंधान प्रक्रिया हमें निवेशकों के लिए दीर्घकालिक धन सृजन क्षमता वाली कंपनियों को चुनने और निवेश करने में मार्गदर्शन करेगी।”

    Shagun

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading