लखनऊ, 18 नवंबर : राज्य सूचना आयुक्त आदरणीय डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि स्वरोजगार को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। कोई भी सरकार शत प्रतिशत सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। इसलिए युवाओं नौकरी हासिल करने पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। बल्कि नौकरी देने के लिए कार्य करने की जरूरत है। युवा स्वरोजगार से भी स्वावलंबी बन सकते है। किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझना चाहिए। छोटी शुरुआत में भी सुनहरा भविष्य समाहित होता है। इस मार्ग पर चलते हुए युवा रोजगार दाता भी बन सकते है।
राज्य सूचना आयुक्त आज लखनऊ में बीसीएल द्वारा आयोजित बिजनेस मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं विद्यार्थियों को स्टार्ट अप,कौशल विकास, एक जिला एक उत्पाद, मुद्रा बैंक आदि का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में बीसीएल के फाउंडर डायरेक्टर उमाशंकर दुबे और अमित श्रीवास्तव ने राज्य सूचना आयुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर दीप्ति जैन भल्ला और सीए सांची गंभीर ने किया । इस अवसर पर पड़ी संख्या में बीसीएल से जुड़े लखनऊ के व्यापारी मौजूद रहे।







