Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता : बारह स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र अव्वल, हरियाणा रहा दूसरे स्थान पर

    ShagunBy ShagunDecember 1, 2024 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 523

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 05 दिवसीय 68वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड लखनऊ में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर पदक तालिका में 12 स्वर्ण, 02 रजत और 04 कांस्य पदक के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर, 04 स्वर्ण, 07 रजत और 06 कांस्य के साथ हरियाणा द्वितीय स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश 04 स्वर्ण, 03 रजत एवं 03 कांस्य के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया इसके पश्चात ध्वजावतरण और विजेता राज्य को हस्तान्तरित करने के साथ ही समापन की घोषणा की गयी।

    समापन समारोह अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जिसके बिना अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना नहीं की जा सकती है। हमारा उद्देश्य यही है कि खेलेंगे तो खिलेंगे। उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित कर एवं शुभकामना दी। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सकुशल सम्पन्न कराया गया। एक तरफ हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नई शिक्षा नीति को मूर्त रूप देने के लिए तत्पर हैं। इस प्रक्रिया में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों के अन्तर्गत हमारे खेलों की महती भूमिका होती है जो विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार भी है।
    इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज, विकास नगर, लखनऊ एवं आर्यकन्या बालिका इण्टर कालेज, लखनऊ की छात्राओं के द्वारा खेल थीम पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गयी। एस0जी0एफ0आई0 के तत्वावधान में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 2024 अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, वित्त, गृह एवं अध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया दीपक कुमार की अध्यक्षता और सचिव यूपी बोर्ड एवं सदस्य स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भगवती सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई।

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading