आरक्षण समाप्त निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रस्ताव पारित
लखनऊ, 16 दिसंबर: रविवार को सामाजिक न्याय महासम्मेलन सुल्तानपुर में तिकोनिया पार्क में आयोजित किया गया, इसके संयोजक डॉक्टर राजकरण थे जिसमें हजारों की संख्या में आम जनता में भाग लिया। इस महासम्मेलन में माननीय लोटन नाम निषाद, प्रोफेसर डॉक्टर रविकांत, डॉक्टर संदीप कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय मुख्य व्याख्याता प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव , नीरज पटेल व उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने भाग लिया। उन्होंने बिजली क्षेत्र में निजीकरण पर हमला बोला।
अपने उद्बोधन में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर संदीप कुमार ने कहां उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है निजीकरण के फल स्वरुप आरक्षण समाप्त होगा। बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था को बचाए रखने के लिए हम सबको एकजुट रहना पड़ेगा।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा वर्तमान में बाबा साहब द्वारा बनाई गई संवैधानिक व्यवस्था पर लगातार हमला हो रहा है और उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में 42 जनपदों में जिसके अंतर्गत पूर्वांचल व दक्षिणांचल बिजली कंपनी आती है वहां पर निजीकरण का प्रस्ताव पारित करके लगभग 16000 पदों पर आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाते हुए कहा जिस उड़ीसा मॉडल की बात हो रही है वहां रुपया 4000 में 1 किलो वाट का कनेक्शन मिलता है उत्तर प्रदेश में मात्र केवल लगभग रुपया 1200 में कनेक्शन मिलता है. मुंबई में अधिकतम घरेलू उपभोक्ताओं की दर 17 रुपए है और उत्तर प्रदेश में अधिकतम घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6:50 हैं उत्तर प्रदेश में निजीकरण का मॉडल लागू करके उपभोक्ताओं को लालटेन युग में ले जाने की कोशिश की जा रही है जिसे हम सभी कामयाब नहीं होने देंगे।
सम्मेलन में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव रखा और कहा निजीकरण का हर हालत में विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दूसरा सामाजिक न्याय महासम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया जाएगा और जल्दी ही स्थान और तिथि की घोषणा की जाएगी।







