Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सैम में छात्रों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2024 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 499

    ख़बरें सीएमएस से

    लखनऊ, 20 दिसम्बर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस एवं अयोध्या रोड कैम्पस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता (सैम-2024) के दूसरे दिन आज नेपाल, श्रीलंका एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शन किया, सैम-2024 के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज जूनियर वर्ग की सैम क्विजर्स से हुआ। प्रतियोगिता के प्रारम्भिक राउण्ड के उपरान्त 10 चयनित टीमों ने फाइनल राउण्ड में भाग लिया, जिसमें खेलकूद, कला व संगीत से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। प्रतिभागी छात्रों ने जवाब देकर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया।

    आज आयोजित सैम कुजीन कानसर्स (फायरलेस कुकिंग) प्रतियोगिता भी अत्यन्त आकर्षक रही, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने ‘टेस्ट बड्स ऑन टूर – ए ब्लेंड ऑफ टू ग्लोबल कुजीन्स’ थीम पर खानपान की रुचि का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न देशों के लोकप्रिय व्यंजन को तैयार कर बहुत ही रचनात्मक तरीके से उनका प्रस्तुतिकरण किया एवं साथ ही निर्णायक मण्डल द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया। सैम-2024 के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का दौर कल 21 दिसम्बर को भी जारी रहेगा।

    दो-दिवसीय खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन

    लखनऊ, 20 दिसम्बर: दो-दिवसीय अन्तर-विद्यालयी खेलकूद समारोह ‘फन-ए-थॉन’का शुभारम्भ सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस द्वारा भव्य स्तर पर विद्यालय के खेल मैदान में हुआ।

    इस खेल समारोह में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के मान्टेसरी से लेकर कक्षा-2 तक के छात्रों ने भाग लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चुस्ती-फुर्ती, दमखम व कला-कौशल का भरपूर प्रदर्शन कर ‘इण्डिया फिट एण्ड यंग का सन्देश दिया, तो वहीं दूसरी ओर उद्घाटन समारोह में साँस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया।

    इससे पहले, मुख्य अतिथि सुश्री सुमन देवी, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट एवं कस्टम सुपरिन्टेन्डेन्ट, भारत सरकार एवं श्रीमती चित्रा वेंकटरमण, को-फाउण्डर एवं डायरेक्टर, एटीआईपीएल, ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुश्री सुमन देवी ने कहा कि भावी पीढ़ी में उच्च जीवन मूल्यों के विकास में खेलों की अहम भूमिका है। मुख्य अतिथि श्रीमती चित्रा वेंकटरमण ने संबोधन में बाल खिलाड़ियों की खूब हौसला अफजाई की।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    1 Comment

    1. tlovertonet on March 4, 2025 8:06 pm

      I am not sure where you’re getting your information, but great topic. I needs to spend some time learning more or understanding more. Thanks for wonderful info I was looking for this information for my mission.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading