एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम मचान और ट्यूबवेल के पास लगातार बाघ की कर रहे है निगरानी
लखनऊ के रहमान खेड़ा में बाघ लगातार घूम रहा है लेकिन वह इतना चालाक है कि पकड़ में नहीं आ रहा है वन विभाग की टीम को उसने करीब 35 दिनों से छका रखा है ग्रामीण भाग के न पकडे जाने से दहशत में है। सारे देव लगाने के बाद अब उसे प्रेम जाल (हनी ट्रैप) में फंसाने की तैयारी की जा रही है।
करीब 35 दिनों से रहमान खेड़ा में बाघ की दहशत है। बाघ लगातार जंगल से सटे गांवों में चहलकदमी कर रहा है। बाघ की फोटो व पगमार्क तो वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को मिल रहे हैं, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। जिसके चलते बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने अब प्रेमजाल में बाघ को फंसाने का प्लान तैयार किया है। इस प्लान तहत बाघिन की आवाज से बाघ को हनी ट्रैप कर दुधवा से आईं हथिनियों के सहारे ट्रैंकुलाइज किए जाने की तैयारी है।

बीती रात एक बार फिर बाघ की लोकेशन मीठे नगर इलाके में मिली। इसके बाद हथिनी सुलोचना और डायना के साथ वन विभाग की एक्सपर्ट टीम व डॉक्टरों ने कॉम्बिंग की, लेकिन वन विभाग की टीम उसकी लोकेशन पता लगाने में सफल नहीं हो सकी। रविवार सुबह रहमान खेड़ा के मंडौली गांव में एक गौवंश मृत मिला था। गांव वालों ने बताया कि बाघ ने हमला कर उसका शिकार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीएफओ ने बताया कि बाघ ने शिकार नहीं किया है। डॉक्टरो का पैनल जांच करने गया था, इसमें बाघ के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि रविवार शाम चार बजे एक बार फिर वन विभाग की कॉम्बिंग टीम और एक्सपर्ट ने मीठे नगर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के बायें तरफ स्थित वन क्षेत्र में कॉम्बिंग की। वहां भी बाघ के पगमार्क मिले। टीम संभावित इलाके में हथिनियों के साथ लगातार कॉम्बिंग कर रही है। इसके अलावा, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम मचान नंबर एक और मचान नंबर दो के अलावा ट्यूबवेल के पास लगातार बाघ की निगरानी कर रहे है। बाघ से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रविवार को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने 11 गांव के ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधानों को जागरूक करने के साथ बाघमित्र टीम बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सहयोग भी मांगा गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने हबीबपुर, बुधड़िया और हलुआपुर समेत आस-पास के इलाके में जन जागरूकता अभियान भी चलाया बैठक में बाघ रेस्क्यू ऑपरेशन की नोडल अधिकारी चंदन चौधरी और रीजनल फॉरेस्ट अफसर भी मौजूद रहे।
डीएफओ ने बताया रहमान खेड़ा संस्थान व आस-पास के इलाके में बाघ के प्रवास करने और उसके सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए पहले से 22 कैमरे ट्रैप व ट्रैपिंग केज लगाए गए हैं। अब 10 अतिरिक्त कैमरा ट्रैप व 2 ट्रैपिंग केज संवेदनशील क्षेत्र में रविवार से और लगाए गए हैं। मीठे नगर में बाघ के ताजे पगमार्क मिलने पर वन विभाग की टीम ने हथिनी डायना और सुलोचना के साथ पूरे इलाके में कॉम्बिंग की। तकरीबन 35 दिनों से बाघ की दहशत कायम है। बाघ लगातार जंगल से सटे गांवो में चहलकदमी कर रहा है। बाघ की फोटो व पगमार्क तो वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को मिल रहे हैं, लेकिन वे उसकी लोकेशन अब तक नहीं तलाश कर पाए हैं।







