Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    विद्यार्थियों को इमर्जिंग तकनीकी का विशेषज्ञ बना रहा एकेटीयू

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2025 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 437

    लखनऊ, 22 जनवरी : डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को कोर सब्जेक्ट के अलावा इमर्जिंग तकनीकी में भी विशेषज्ञ बना रहा है, जिससे विद्यार्थी वर्तमान इंडस्ट्री जरूरतों के मुताबिक तैयार हो सकें। इसके लिए शिक्षा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों से एमओयू किया गया है। ये कंपनियां विद्यार्थियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग करा रही हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्र अपने पाठ्यक्रम के अलावा नई तकनीकी को भी सीख रहे हैं। 60 घंटे के ऑनलाइन कोर्स को बीटेक के विद्यार्थियाें के अलावा अन्य विषय के विद्यार्थी भी कर सकते हैं। अब तक कई कंपनियों ने ट्रेनिंग कराया है।

    विश्वविद्यालय से पूरे प्रदेश में साढ़े सात सौ से ज्यादा संस्थान संबद्ध हैैं। इनमें इजीनियरिंग, फॉर्मेसी के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। संबद्ध संस्थानों में हर साल काफी संख्या में छात्र प्रवेश लेते हैं। इन छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का विकल्प दिया है। ट्रेनिंग शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली नामी कंपनियां करा रही हैं। इनमें सॉफ्टप्रो इंडिया, आईबीएम, स्मार्टब्रिज एजुकेशनल सर्विस, काग्नवी, इंफोसिस, वाधवानी फाउंडेशन और इरा फाउंडेशन मुख्य रूप से हैं। इन कंपनियों के विशेषज्ञ छात्रों को ट्रेनिंग देते हैं। यह ट्रेनिंग ऑनलाइन माध्यम से 60 घंटे की होती है। इसे करने पर छात्रों को अतिरिक्त क्रेडिट भी मिलता है।

    इनकी दी जा रही ट्रेनिंग

    कंपनियां छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्प्यूटर लैंग्वेज जावा, बिजनेस एनालिटिक्स, वेब तकनीकी, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते तकनीकी की ट्रेनिंग दे रही हैं। इन कोर्स को करने से छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में भी लाभ मिल रहा है। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय विभिन्न कंपनियों के साथ हुए एमओयू की समीक्षा भी करते हैं। जिससे कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त क्रेडिट के कोर्स कर स्किल्ड हो सकें। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय का जोर इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये छात्रों को सीधे इंडस्ट्री मांग के अनुसार तैयार करने पर है, ताकि उसे रोजगार मिलने में कठिनाई न आये।

    Shagun

    Keep Reading

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading