Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    Good News: महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को अवकाश और बोनस की सौगात

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2025 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487
    • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में ड्यूटी आर रहे पुलिस कर्मियों को तोहफा दिया, एक सप्ताह की छुट्टी, और 10 हजार रुपए का विशेष बोनस दिया
    • पुलिस, एवं अन्य सुरक्षा बलों की जमकर प्रशंसा की, मेहनत को सराहा, कहा, आज आपकी वजह से यह महाकुंभ वैश्विक सराहना पा रहा है
    • महाकुंभ सेक्टर 1 के गंगा पांडाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पुलिस विभाग के “बड़ा खाना” पर आमंत्रित किए गए थे मुख्यमंत्री एवं सुरक्षा कर्मी

    लखनऊ, 28 फरवरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुम्भ मेले के सफल समापन के बाद मेले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये का बोनस एवं एक सप्ताह का अवकाश देने का आदेश एक सम्बोधन के दौरान गुरुवार को कुम्भ मेले के सकुशल समापन के बाद खुले मंच से दिया गया , जिसके बाद एक ओर जहां कुम्भ मेले में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गयी तो वही राम नगरी में तैनात पुलिसकर्मियों में मायूसी सी छाई है ,

    रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण से अभी तक कई करोड़ श्रद्धालुओं की आवभगत रामनगरी अयोध्या में हुई है जो निरंतर जारी है जहां महज डेढ़ माह के महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अवकाश एवं बोनस देने की घोषणा की गई है तो वही अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ हांथ नही आया , यह वही रामनगरी है जहाँ राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के समय समूचे भारत देश एवं विदेशों की बड़ी से बड़ी से हस्तियों ने एक साथ रामनगरी में उपस्थित होकर प्राण प्रतिष्ठा की अनुपम और अमिट इतिहास की साक्षी बनी थी , जिस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मंत्री से लेकर कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री, एवं मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक व सांसदगण एक साथ उपस्थित हो इसके अलावा बॉलीवुड ,हॉलीवुड एवं दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध सिनेमा कलाकारो के साथ साथ भारतीय क्रिकेट जगत के बड़े सितारे एक साथ एक ही स्थान पर मौजूद रहे हो इतने पर ही अभी रुकने वाली बात नही है जिस ऐतिहासिक पल के साक्षी समूचे भारत देश के रामभक्त बने हो ,

    ज़रा सोंचिये कितना विकराल दृश्य वह रहा होगा , इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लगातार लाखो करोड़ो की संख्या में रामभक्तों का आगमन आज तक रामनगरी में हो रहा है जनपद में तैनात पुलिस कर्मी 24 घण्टे यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधन व अति विशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सेवा भाव मे लगे है बावजूद इसके वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सूबे के मुखिया के द्वारा उनके सराहनीय कार्यो की न तो प्रसंशा की गई और न ही उन्हें किसी प्रकार की सराहना राशि या अवकाश की घोषणा की गई जिसको लेकर जनपद में आज तरह तरह की बातें और विरोध के स्वर अंदर ही अंदर जनपद अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मियों में उठने लगे हालांकि अनुशाषित विभाग होने के चलते कोई अपनी व्यथा सार्वजनिक नही कर पा रहा है किंतु रामनगरी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जो उम्मीदों सूबे के मुखिया से लगा रखी थी वह जरूर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है ,

    हालांकि विभागीय जानकारों से जब इस बाबत सवाल पूँछे गए तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसकी रैंक के अनुसार पर्याप्त वेतन प्रतिमाह समय से मिल।जाता है किंतु यह एक आम धारणा है कि जब कोई भी व्यक्ति भले ही वह पुलिसकर्मी क्यो न हो क्योंकि है तो पुलिस कर्मी भी मनुष्य ही तो उन्हें भी यह मानसिक रूप से आभास होता है कि उन्होंने लगातार आवश्यकता एवं तय समय सीमा से हर रोज अधिक मेहनत और मशक्कत की है तो उनका इस हेतु उत्साहवर्धन किसी भी माध्यम से किया ही जाना चाहिए ,

    रामनगरी में पुलिसकर्मी मलते रह गए हांथ :

    जनपद में तैनात कई पुलिसकर्मियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया की महाकुम्भ में तैनात पुलिसकर्मियों से कहीं अधिक मेहनत और मशक्कत प्रतिदिन रामनगरी में तैनात पुलिसकर्मी कर रहे है तो ऐशे में मुख्यमंत्री जी को हम सब के बारे में भी अवश्य विचार करना चाहिए , कई पुलिसकर्मियों ने बताया कि जबसे उनकी आमद जनपद अयोध्या में हुई है तब से वह और ज्यादा शारिरिक रूप से दुर्बल हो गए है बावजूद इसके हुक्मरानों की नजर पता नही उन पर क्यो नही पड़ती है ,

    गुरुवार को महाकुम्भ के सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो अपने वक्तव्य में कहा उसमें महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में सेवाएं देने वाले अधिकारियों और जवानों को सरकार द्वारा फेज वाइज एक सप्ताह का अवकाश ,उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘महाकुम्भ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति-पत्र के साथ- साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जो भी अराजपत्रित पुलिस कार्मिक इस आयोजन के भागीदार बने हैं, उनको दस हजार रुपयों का एक स्पेशल बोनस भी दिया जाएगा ।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading