पूरा अंबेडकर स्मारक गोमती नगर गूँजा भीम गीत से, निजीकरण बोला हमला कहा बाबा साहब ने कहा था बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं हमेशा सरकारी क्षेत्र में रहना चाहिए ऐसे में सरकार करें पुनर्विचार
लखनऊ, 14 अप्रैल : आरक्षण बचाओ संघर्ष में उत्तर प्रदेश के तत्व ज्ञान में 13 अप्रैल से शुरू होकर आज 14 अप्रैल बाबा साहब की 135वीं जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनायी गयी। विभागों के संयोजक मंडल द्वारा प्रातः 9 बजे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक गेट नंबर 1 के सामने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सबसे पहले आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक मंडल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाबा साहब द्वारा बनाई गई संवैधानिक व्यवस्था के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने पर ज़ोर दिया।
समिति ने कहा सभी आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने पूरे प्रदेश में आरक्षण को बचाने का संकल्प लिया और कहा किसी भी हालत में निजीकरण नहीं होने देंगे क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमेशा से ही कहा था बिजली विभाग हमेशा सरकारी क्षेत्र में रहना चाहिए ऐसे में बिजली विभाग के निजीकरण पर भी आरक्षण समर्थकों का पूरे प्रदेश में नाराजगी है समिति ने कहा आरक्षण को समाप्त करने के लिए निजीकरण किया जा रहा है जिससे बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था खत्म हो या वर्तमान सरकार द्वारा बाबा साहब के विचारों पर करारा हमला है।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की और से सुबह 10:00 बजे से ही 10 कुंतल फलदान भोजन दान व मिष्ठान का वितरण लगातार किया जाता रहा साथ ही गर्मी को देखते हुए पानी की बोतल भी बांटी गयी।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, डॉ रामसबद जैसवारा, के बी राम, आरपीसी, अनिल कुमार, श्यामलाल, एसपी सिंह, मनोज सोनकर, अजय कुमार, पीएम प्रभाकर, लेख राम, बिंदा प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा, वेद प्रकाश, हरिचंद वर्मा, बनी सिंह, एक प्रभाकर, दिनेश कुमार,देवेंद्र पचोरिया, आदर्श कौशल, प्रेमचंद, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास राव, प्रभाकर सिंह, बृजमोहन, धीरेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, सुनील कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश की आरक्षण समर्थक कार्मिकों में भारी उत्साह है सब एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मिष्ठान वितरण करके एकजुट होकर बाबा साहब के करवा को आगे बढ़ने का संकल्प ले रहे हैं जिससे बाबा साहब की बनाई गई संवैधानिक व्यवस्था हमेशा सुरक्षित रहे और देश अखंड होकर बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था पर मजबूत बना रहे।
2 दिन से लगातार चल रहे कार्यक्रम में प्रसिद्ध भीम गीत गायक विशाल गाजीपूरी व सपना बौद्ध ने देर रात तक पूरे अंबेडकर स्मारक को भीम में कर दिया लोग उत्साह से झूमते नाचते रहे और बाबा साहब के जन्मदिन पर एक दूसरे को बधाइयां देते रहे।







