Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    36 स्वर्ण पदक के साथ लखनऊ ओवरऑल चैंपियन यूपी स्टेट सब जूनियर

    ShagunBy ShagunApril 28, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 683

    कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 : गौतमबुद्ध नगर उपविजेता, वाराणसी को तीसरा स्थान

    लखनऊ, 28 अप्रैल। मेजबान लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 36 स्वर्ण पदक जीतकर यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2025 की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर ने उपविजेता ट्रॉफी जीती जबकि वाराणसी तीसरे स्थान पर रही।

    लखनऊ ने 36 स्वर्ण, 15 रजत व 29 कांस्य सहित कुल 80 पदक अपने नाम किए। वहीं गौतमबुद्ध नगर ने 17 स्वर्ण, 22 रजत व 38 कांस्य सहित 77 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। वाराणसी को 16 स्वर्ण, 13 रजत व 23 कांस्य सहित 52 पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

    समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा (आईएएस, महाप्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, लखनऊ क्षेत्र एवं आजीवन अध्यक्ष, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) और विशिष्ट अतिथिगण डा.कीर्ति विक्रम सिंह (क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं मनोज वर्मा (निदेशक, केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय) ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

    समापन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने की, जिन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों व आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल, स्वात एसोसिएशन ऑफ यूपी के सचिव केबी पंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

    स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:

    सब जूनियर बालिका 10 साल काता में लखनऊ की आरना सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ की नव्या ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की नैना गुप्ता व शिफा फातिमा ने कांस्य पदक जीते।

    1. सब जूनियर बालिका 10 साल कुमिते (35 किग्रा से कम) में लखनऊ की आरना सिंह ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की वर्णिका सिंह ने रजत एवं गाजियाबाद की भव्या मिश्रा व गौतमबुद्ध नगर की नायरा गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।
    2. सब जूनियर बालिका 10 साल कुमिते (30 किग्रा से कम) में लखनऊ की हनिका रोहेल्ला ने स्वर्ण, वाराणसी की लावण्या सरकार ने रजत एवं इटावा की निधि यादव व मेरठ की इशु प्रिया ने कांस्य पदक जीते।
    3. सब जूनियर बालिका 11 साल कुमिते (35 किग्रा से कम) में गौतमबुद्ध नगर की अदिति बर्मन ने स्वर्ण, सीतापुर की सुनाइशा ने रजत एवं लखनऊ की अग्रिमा सिंह व गाजियाबाद की हर्षिता ने कांस्य पदक जीते।
    4. सब जूनियर बालिका 11 साल काता में लखनऊ की धृति ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की वनीषा ने रजत एवं लखनऊ की गौरांगी ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालिका 12 साल कुमिते (35 किग्रा से कम) में लखनऊ की रान्या ने स्वर्ण, गाजियाबाद की पुण्या ने रजत एवं उन्नाव की दिव्यांशी व गाजियाबाद की गुनगुन ने कांस्य पदक जीते।
    5. सब जूनियर बालिका 13 साल कुमिते (40 किग्रा से कम) में लखनऊ की सौम्या पटेल ने स्वर्ण, अयोध्या की आराध्या शुक्ला ने रजत एवं गोण्डा की गायत्री व प्रयागराज की आराध्या ने कांस्य पदक जीते।
    6. सब जूनियर बालिका 11 साल कुमिते (40 किग्रा से कम) में लखनऊ की मृदालिनी सोनकर ने स्वर्ण, मथुरा की वर्णिका सोनी ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की वाणिका ठाकुर व भूमिका सिंह ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालिका 12 रल कुमिते (55 किग्रा से कम) में लखनऊ की अनन्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण व फरुर्खाबाद की वैष्णवी चतुर्वेदी ने रजत पदक जीते।
    7. सब जूनियर बालिका 13 साल कुमिते (60 किग्रा से कम) में लखनऊ की सान्वी सिंह, सब जूनियर बालिका 13 साल कुमिते (35 किग्रा से कम) में लखनऊ की महिका सिंह, सब जूनियर बालिका 13 साल कुमिते (60 किग्रा से अधिक) में बांदा की काव्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

    Shagun

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading