Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दादा साहब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान डा.अनिल रस्तोगी व राजवीर रतन को

    ShagunBy ShagunApril 30, 2025Updated:April 30, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    फिल्म एण्ड टीवी अकादमी ने की नयी शुरुआत

    लखनऊ, 30 अप्रैल। भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के जी की 155वीं जयंती के दिन 30 अप्रैल को शाम पांच बजे फिल्म एण्ड टीवी अकादमी उत्तर प्रदेश यहां प्रेस क्लब में अवार्ड समारोह का आयोजन करेगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी और कला व फिल्म समीक्षक राजवीर रतन को ‘दादा साहब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान-2025’ से सूचना निदेशक व फिल्मबंधु के सदस्य सचिव विशाल सिंह, पद्मश्री विद्या विंदु सिंह व फिल्मकार सुनील बत्ता अलंकृत करेंगे।


    क्या बोलें राजवीर रतन

    मेरे और मेरे परिवार के जीवन में कई ऐसे अवसर आए हैं जब आपकी उपस्थिति, स्नेह और शब्दों ने मेरी रचनात्मक शक्ति को और मजबूत कर हौसला दिया है। आज भी ऐसा अवसर है, जहां आपकी उपस्थिति मुझे सम्बल प्रदान करेगी। यूपी प्रेस क्लब चाइना बाज़ार गेट लखनऊ में शाम पांच बजे दादा साहेब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान समारोह- 2025 में आपकी प्रतीक्षा रहेगी।

    फिल्म एंड टीवी अकादमी के अध्यक्ष फिल्मकार सुनील बत्ता ने बताया कि अकादमी पहले भी फिल्म समारोह, सेमिनार आयोजित करने के साथ फिल्म डायरेक्टरी आदि का प्रकाशन कर चुकी है। उसी क्रम में भारतीय फिल्म उद्योग के पितामह के नाम पर  इस सम्मान की शुरुआत कर रही है।
    सम्मान के लिए गठित समिति ने इस वर्ष 1962 से रंगमंच की सेवा में लगातार सक्रिय, पूरे देश में हिंदी व विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं से रूपांतरित 98 नाटकों के एक हजार से अधिक शो को अपने जीवंत अभिनय से सजाने वाले, फिल्म, टीवी व रंगमंच अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी और अभिनय, लेखन, निर्देशन, प्रकाश सज्जा, रूपांतर, पुतुल कला, लोकनाट्य, डाक्यूमेंट्री व विज्ञापन निर्माण, कार्यशाला संचालन, कला और फिल्म समीक्षा जैसे बहुतेरे आयामों और विधाओं में लगभग पांच दशक से लगातार सक्रिय राजवीर रतन को प्रदान करना तय किया है। जयंती के दिन दादा साहब फाल्के द्वारा निर्मित और 13 मई 1913 को रिलीज हुई पहली भारतीय मूक फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के  अंशों का प्रदर्शन कला सम्बन्धी फिल्मों के साथ विशेष रूप से किया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading