पत्नी: तुम्हारा विल पॉवर ही नहीं है पड़ोस के गुप्ता जी को देखो कितनी विल पॉवर है उनकी। उन्होंने सिगरेट छोड़ दी।
पति: अब तुम मेरा विल पॉवर देखो, आज से हम दोनों एक अलग-अलग कमरे में सोएंगे।
और सच में दोनों अलग-अलग सोने लगे।
कुछ दिनों बाद:
एक रात पति के कमरे को किसी ने हल्के से थपथपाया।
पति: कौन है!
पत्नी: धीरे से मैं हूं।
पति: क्या हुआ!
पत्नी धीमी आवाज में बोली:
गुप्ता जी ने सिगरेट फिर से शुरू कर दी!







