Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    टूट गई टेस्ला CEO और अमेरिकी राष्ट्रपति की जोड़ी, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

    ShagunBy ShagunMay 31, 2025 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,001

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे एलॉन मस्क ने संघीय खर्च में कटौती और नौकरशाही में सुधार के प्रयासों के बाद पद छोड़ दिया है। एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने हाल में संकेत दिया था कि अब वह अपनी कंपनी टेस्ला और ‘स्पेसएक्स’ के कारोबार पर ध्यान देंगे।

    एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा

    मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर दिया। ‘डीओजीई’ मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह जीवन का एक तरीका बन जाएगा।’

    अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती और दक्षता को बढ़ाना था ।

    मस्क ने सरकारी खर्च में भारी कटौती का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कई बार प्रशासन के अन्य सदस्यों से मतभेद भी हुए। ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर मस्क के इस्तीफे की पुष्टि की।

    मस्क ने अपने निर्णय की घोषणा ‘सीबीएस’ द्वारा उनके साथ एक साक्षात्कार के अंश जारी किए जाने के एक दिन बाद की, जिसमें उन्होंने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति के इस विधेयक से ‘निराश’ हैं। मस्क ने इस विधेयक को एक ‘अत्यधिक खर्चीला’ बताया था, जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग के ‘काम को कमजोर करता है’।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading