बाराबंकी, 5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति पुरम सेवा समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र बैसवार के शान्तिपुरम स्थित आवास पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता योगेंद्र वर्मा एवं संचालन प्राचार्य डॉ नन्हे सिंह ने किया। गोष्ठी में डॉ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का परिणाम है आज मौसम और ऋतुओं का संतुलन बिगड़ गया है। हमे जीवन बचाने के लिए पर्यावरण बचाना होगा। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने कहा कि विश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सम्बन्धों की माला पिरोने में विश्वास का बहुत बड़ा योगदान होता है। किसी भी संगठन को चलाने में एक दूसरे के सुख-दुख को जानना एवं समर्पण की भावना का होना जरूरी है और वह विश्वास से ही सम्भव है।
पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए योगेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारी धार्मिक परम्पराओं में नीम और पीपल वृक्षों की पूजा होती थी, उन पौधों को नुकसान पहुंचाना पाप समझा जाता था, अब वे धार्मिक मान्यताएं कमजोर हुई परिणाम जीवनदायिनी नीम पीपल के पौधे कम हो गए।राम बालक मिश्र, नींबू लाल गुप्ता, राधेश दीक्षित, दिनेश सिंह, द्वारा काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर श्रोताओं को आह्लादित किया।
रामचन्द्र वर्मा,डा राम सुरेश वर्मा, रज्जन लाल श्रीवास्तव, रविन्द्र यादव,के के शर्मा, उदय शंकर वर्मा, शत्रोहन लाल वर्मा द्वारा समसामयिक उत्प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। व्यंग्यकार अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने हास्य व्यंग की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश चन्द्र बैसवार ने आये हुए अतिथियों पदाधिकारियों, सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोग सकारात्मक सोच को स्वीकार करें तो हम सबका जीवन सुखद अनुभूति की ओर स्वयंमेव अग्रसर होगा । हमारे साथ यदि सकारात्मक सोच वाले लोग रहेंगे तो हमेशा हम सभी लोग सफलता की ओर आगे बढ़ सकेंगे। आयोजन में सोमनाथ सिंह, प्रदीप वर्मा, हरे लाल वर्मा,रामलखन, ज्वाला प्रसाद वर्मा पूर्वनिरीक्षक आदि द्वारा भी मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत जल पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।







