गंभीर मिट्रल रीगर्जिटेशन के इलाज के लिए भारत का पहला ट्रांसकैथेटर-ऐज-टू-ऐज रिपेयर (TEER) सिस्टम
वापी (गुजरात), 20 जून 2025: मेरिल लाइफ साइंसेज ने भारत का पहला ट्रांसकैथेटर ऐज-टू-ऐज रिपेयर (TEER) सिस्टम मायक्लिप लॉन्च कर गंभीर मिट्रल रीगर्जिटेशन (MR) के इलाज में ऐतिहासिक कदम उठाया। 13-15 जून को वापी में मेरिल एकेडमी में आयोजित समारोह में 150 से अधिक भारतीय कार्डियोलॉजिस्ट्स और प्रो. ओटावियो अल्फिएरी जैसे वैश्विक विशेषज्ञ शामिल हुए।
बता दें कि मायक्लिप, मिनिमल इनवेसिव तकनीक से मिट्रल वॉल्व को ठीक करता है, जिससे रक्त का फेफड़ों में पीछे जाना रुकता है। यह प्रक्रिया एक घंटे में पूरी होती है और मरीज 3-5 दिनों में घर लौट सकता है। COAPT अध्ययन के अनुसार, TEER से हार्ट फेलियर के लिए अस्पताल में भर्ती दर 35.8% और मृत्यु दर 29.1% तक कम हुई, जबकि स्टैंडर्ड उपचार में ये क्रमशः 67.9% और 46.1% थी।
न्यू इंग्लैण्ड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित सीओएपीटी अध्ययन के अनुसार जिन मरीज़ों को मिट्रल रीगर्जिटेशन के लिए डिवाइस-बेस्ड थेरेपी मिलती है, उनमें स्टैण्डर्ड उपचार की तुलना में बेहतर परिणाम मिलते हैं। डिवाइस ग्रुप में 24 महीनों के भीतर प्रति मरीज़ प्रति वर्ष हार्ट फेलियर के लिए अस्पताल में भर्ती दर कम होकर 35.8 पर आ गई, जबकि कंट्रोल ग्रुप में यह 67.9 फीसदी थी। इसके अलावा, इसी अवधि में डिवाइस ग्रुप में मृत्यु दर बहुत कम 29.1 फीसदी थी, जबकि कंट्रोल ग्रुप में 46.1 फीसदी रही।
वर्तमान में भारत में हर साल तकरीबन 150 टीईईआर प्रक्रियाएं की जाती हैं, इसमें से ज़्यादातर मरीज़ 30 से 60 वर्ष के होते हैं। ये आंकड़े युवा आबादी में जल्द एवं प्रभावी हस्तक्षेप की बढ़ती आवश्यकता पर रोशनी डालते हैं।
मायक्लिप (TEER) सिस्टम का लॉन्च भारत में स्ट्रक्चर्ड हार्ट थेरेपी में बदलावकारी पल है। इस (TEER) थेरेपी ने पारम्परिक गाईडलाईन डायरेक्ट मेडिकल थेरेपी की तुलना में काफी सफलता हासिल की है। मायक्लिप भारत के कार्डियोवैस्कुलर उपचार क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।
मेरिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजीव भट्ट ने कहा, “भारत में 1.5 मिलियन लोग MR से पीड़ित हैं। मायक्लिप और कार्डियोलॉजिस्ट्स का प्रशिक्षण इस थेरेपी को बढ़ावा देगा।” #ट्रीटमेंटजरूरीहै अभियान, जिसमें एमएस धोनी शामिल हैं, MR के प्रति जागरूकता फैला रहा है। यह लॉन्च भारत को वैश्विक मेडटेक इनोवेशन में अग्रणी बनाता है।







