‘वन इंडिया–वन FIP’ मुहिम को मिला नया जोर, तमिलनाडु तक विस्तार की तैयारी
मुंबई। इंडियन मरीन इंग्रिडिएंट्स एसोसिएशन (IMIA) ने अपनी राष्ट्रीय सततता पहल के दूसरे चरण में महाराष्ट्र–गोवा स्मॉल पेलैजिक फिशरी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट और इंडियन वेस्ट कोस्ट मल्टी-स्पीशीज़ ट्रॉलर FIP को जिम्मेदार मत्स्य पालन विकास रूपरेखा में शामिल कर लिया है।
एसोसिएशन का लक्ष्य देशभर में समन्वित जिम्मेदार मत्स्य प्रबंधन ढांचा तैयार करना और वैश्विक बाजार में भारत की विश्वसनीयता बढ़ाना है। ‘वन इंडिया–वन फिशरी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट’ के जरिए बिखरे प्रयासों को एक दिशा दी जा रही है।
अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद दावूद सैत ने कहा कि इन दोनों FIP के शामिल होने के बाद अब प्रस्तावित वेस्ट कोस्ट और ईस्ट कोस्ट FIP के माध्यम से इसे तमिलनाडु तक विस्तारित करने की दिशा में काम होगा। मछुआरों, उद्योग, प्रसंस्करण इकाइयों, निर्यातकों, विशेषज्ञों और सरकारी एजेंसियों के सहयोग को इस पहल का आधार माना गया है।







