Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    वक़्त के साथ बदला प्यार का अंदाज

    By October 19, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577
    हेमंत पाल
    हमारे यहाँ फिल्मों का दौर समय, काल और परिस्थितियों के साथ बदलता रहा है। कहानियाँ बदली, संगीत बदला, कॉमेडी बदली और सबसे ज्यादा बदला है प्यार का अंदाज! ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने में नायक-नायिका पेड़ों के चारों तरफ घूमकर या खेतों में गाने गाकर प्यार जताते थे। इस बहाने वे प्यार का इजहार भी कर देते थे। जब वे प्यार के अहसास से सराबोर होते, लहलहाते खेतों में हाथों में हाथ डालकर प्रेम-गीत गुनगुनाते नजर आते थे। लेकिन, ये अंदाज समाज के बदलने साथ बदलता गया। बीच में एक दौर ऐसा भी आया जब खेतों में पनपने वाला प्यार बगीचों में उतर आया! कश्मीर की हसीन वादियों के सुहाने मौसम में प्यार की भाषा बोली जाने लगी। इसके बाद ये प्यार कश्मीर की वादियों से नीदरलैंड के ट्यूलिप बागान और स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों तक पहुँचा।

    आज समय भले ही बदल गया हो, प्यार का अंदाज भी बदल गया हो, पर हकीकत ये है कि सिनेमा में भी प्यार की परिभाषा और प्यार का अर्थ वही है जो पहले था। प्यार करने वाले लोग बदल गए! वक़्त के साथ उनका अंदाज भी बदल गया! प्यार को व्यक्त करने का तरीका बदल गया, लेकिन प्यार नहीं बदला प्यार का अहसास नहीं बदला। फिर भी सिनेमा के परदे पर प्यार के अंदाज का जो अहसास आज भी याद किया जाता है, वो सिनेमा के कुछ कालजयी दृश्य। 

    हिन्दी फिल्मों के स्वर्णिम काल में मोहब्बत में डूबे नायक-नायिका की आँखे बोलती थी। आंखों ही आँखों में प्यार का इजहार हो जाया करता था। उनकी प्यार की गहराई दर्शक उनकी आँखों में ही पढ़ लेते थे। ‘आवारा’ में नरगिस और राजकपूर के बीच रोमांटिक दृश्यों को कोई कैसे भूल सकता है? ‘मुगल-ए-आज़म’ का वो रोमांटिक सीन जिसमें दिलीप कुमार पंख से मधुबाला के चेहरे को सहलाते हैं। दोनों के चेहरे के बदलते भावों से ही दर्शकों को उनके मनोभावों का अहसास हो जाता था।
    इसके बाद समय बदला और सिनेमाई प्यार का अंदाज भी! रोमांटिक भावनाओं को उभारने के लिए प्रेम में पगे गीत के साथ प्रकृति की खुबसूरती का भी सहारा लिया गया। बर्फीली वादियों के दृश्य भी नायक-नायिका के बीच के प्यार के संकेत बन गए। अब नायक नायिका की खूबसूरती की तारीफ करते हुए प्यार व्यक्त करने लगा। ‘शोले’ जैसी एक्शन फिल्म में भी रोमांस का रंग चढ़ा। धर्मेंद्र के पानी की टंकी पर चढ़ने का वो दृश्य आज भी याद किया जाता है। इसी तरह अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी के बीच प्यार के खामोश इजहार ने भी दर्शकों के दिल को छू लिया था।
    आज के वक़्त में फिल्मों में प्यार को व्यक्त करने के दृश्य बेहद रोचक अंदाज में दिखाए जाने लगे। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में नायक शाहरुख़ खान का खुद से ये कहना ‘राज, अगर ये तुझे प्यार करती है तो पलट के देखेगी … पलट … पलट!’ ऐसे ही एक फिल्म ‘सोचा न था’ में नायक आधी रात को नायिका की बालकनी फांदकर घर में घुसकर पूछता है ‘आखिर क्या है मेरे और तुम्हारे बीच?’ ये ऐसे दृश्य हैं जो रोचक होने के साथ नए दौर के प्रेमियों की भावनाएं भी दर्शाते हैं।
    हिंदी सिनेमा में प्यार के इजहार के कुछ दृश्यों सबसे रोचक था ‘दिल चाहता है’ का वह दृश्य जिसमें नायक दूसरे की शादी में कई लोगों की मौजूदगी में अपने प्यार का इजहार करता है। इसमें यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि भागती जिंदगी में प्यार जैसे मुलायम अहसास को समझने के लिए समय नहीं मिल पाता। इसलिए कभी-कभी जीवन की आपाधापी में नायक, नायिका प्यार के अहसास को महसूस किए बिना प्यार का इजहार कर देते हैं।

    हेमंत पाल जी के ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading