Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    एक मोहब्बत की दूरियाँ और मजबूरियां

    By October 20, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 726

    हेमंत पाल 

    अक्टूबर के इस सप्ताह बालीवुड की सदाबहार जोडी अमिताभ और रेखा दोनों का जन्मदिन हैं  एक दिन आगे-पीछे जन्मे अमिताभ और रेखा कभी फिल्मों में एक दूसरे के आगे पीछे घूमते थे। रही बात परदे पर इनकी केमिस्ट्री की, तो इस जोडी को भी दर्शकों ने राजकपूर और नर्गिस या धर्मेन्द्र हेमा मालिनी की जोडी की तरह सराहा और पसंद किया। आज भी  रेखा और अमिताभ की  सदाबहार और खूबसूरत जोड़ी का जिक्र होता है। लोग दोनों की अधूरी प्रेम कहानी को भी याद करते हैं। अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की दुनिया में जोड़ियों की लिस्ट में काफी चर्चित नाम हैं।  दो अनजाने से बनी इस बालीवुड  की बेहतरीन जोड़ी ने आखिरी बार यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सिलसिला’ में एक साथ काम किया था।

    अमिताभ का साथ मिलते ही रेखा का फिल्मी कैरियर उडाने भरने लगा। मानो अमिताभ उनके लिए किस्मत की लॉटरी का टिकट लेकर आए हों। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ था। देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। हिन्दी सिनेमा की जोड़ियों की एक पुरानी आदत है कि पर्दे पर दिखाई गई प्रेम कहानी निजी जिंदगी की भी प्रेम कहानी बन जाती है। रील लाइफ के प्यार को रियल लाइफ के प्यार में बदलने की जो परंपरा राजकपूर-नर्गिस, देवआनंद-सुरैया, दिलीप कुमार-मधुबाला, ऋषि कपूर-नीतू सिंह, रणधीर कपूर-बबीता और धर्मेन्द्र हेमा मालिनी ने आरंभ की थी। उसी परम्परा को अमिताभ-रेखा ने बड़े प्यार से आगे बढाया। जैसे-जैसे इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने लगी, वैसे-वैसे ही निजी जिंदगी में भी इनका प्यार गहरा होता चला गया। दोनों की एक साथ की गई सुपरहिट फिल्में सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला हैं।

    अमिताभ पर अपने हुस्न का जादू चलवाने के लिए रेखा ने खुद को पूरी तरह बदल दिया था। बतौर अभिनेत्री पहली हिंदी फिल्म सावन भादो में सांवली और मोटी सी दिखने वाली रेखा, अमिताभ से प्यार के बाद काफी बोल्ड दिखने लगी थीं। इन दोनों के चाहने वाले आज भी फिल्म ‘सिलसिला’ में दिखाई गई अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी को याद करते हैं। फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों की सच्ची प्रेम कहानी का अंत हो गया था। ‘कुली’ के दौरान घायल अमिताभ की जान की दुआ मांगने के लिए रेखा ने वह सब किया जो शायद ‘किसी’ ने नहीं किया होगा। उज्जैन आकर महामृत्युंजय जाप और परिक्रमा के प्रभाव से अमिताभ तो बच गए! लेकिन, दोनों के बीच प्यार नहीं बच पाया।
    इस दौरान दोनों के बीच एक तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिस वजह से दोनों के सिवा तीसरा कोई नहीं जानता था! आज भी यह बात राज ही है कि ‘कुली’ के दौरान हुई घटना के बाद ऐसा क्या हो गया था जो अमिताभ और रेखा को एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा। बीच-बीच में दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण की खबरें आती है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में जया और रेखा आमने सामने आ गए और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन कर शिष्टाचार और सौहाद्रता का परिचय दिया जो वास्तविक कम और फिल्मी ज्यादा दिखाई दे रहा था।
    हेमंत पाल जी के ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading