मुंबई, 2 जुलाई : खुशी मुखर्जी, जो ‘स्प्लिट्सविला’ फेम और अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी फोटोज और वीडियोज बेचकर दो महीने में 10 करोड़ रुपये कमाए। खुशी ने बताया कि उन्होंने एक ऐप बनाया था, जिसके जरिए यह कमाई हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई अश्लील कंटेंट नहीं था, बल्कि यह सामान्य ‘हाय-हैलो’ और वेब सीरीज जैसा कंटेंट था। एक विदेशी फैन ने उनके ऐप पर 1 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च किए थे।
इसके साथ ही, खुशी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लैक रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी, जो हवा में उड़ने के कारण विवादित हो गया। इस पर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी, बिना नाम लिए खुशी को ‘दीदी’ कहकर तंज कसा और सरकार से ऐसे कपड़ों पर सवाल उठाया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग फलक के समर्थन में हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला मानते हैं।
बता दें कि खुशी मुखर्जी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसका उन्हें जरा भी गिल्ट नहीं है खुशी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देकर बताया कि अपनी अश्लील फोटो और वीडियो से उन्होंने दो महीने में 10 करोड रुपए कमा लिया है। उनका यह बयान उन्हें एक बार फिर सुर्ख़ियों में ले आया है ऐसे में एक ट्रोलर कासिफ अब्बास ने लिखा- लोग बोले — ‘संस्कार कहाँ हैं?’ खुशी बोली — ‘बैंक अकाउंट में हैं, देख लो 10 करोड़ हैं’ नसीहत के तौर पर उसने लिखा संस्कारी बनने से पहले अमीर बन लो दोस्तो, नहीं तो ट्रोल ही करोगे!
अक्षय गुजरती ने एक्स पर लिखा :
जब मेहनतकश लोग सालों में भी ₹10 लाख नहीं जोड़ पाते, वहीं अश्लीलता की आज़ादी’ दो महीने में ₹10 करोड़ कमा रही है. खुशी मुखर्जी का ये खुलासा कि उसने बिना शर्म, बिना पछतावे के ये पैसा अश्लील वीडियो और फोटो से कमाया। समाज के उस आइने को दिखाता है, जिसमें संस्कार हारते जा रहे हैं और अश्लीलता बिक रही है. अब सवाल सिर्फ खुशी पर नहीं, उन पर भी है जो ये कंटेंट खरीद रहे हैं, और उस सिस्टम पर भी जो इसे सक्सेस स्टोरी बना रहा है. कमाई का जरिया जब शरीर हो, तो समाज की सोच का शवगृह बनना तय है।
X पर भी इस मुद्दे पर चर्चा गर्म है। एक यूजर ने खुशी के दावे को ‘बेशर्मी’ करार देते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी तस्वीरों और वीडियोज से 10 करोड़ कमाए, जिसे लेकर उन्हें कोई ग्लानि नहीं है। एक अन्य यूजर ने उनके कपड़ों को ‘अश्लीलता’ बताया और मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि, खुशी ने हाल ही में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव दिखाने की कोशिश की। इस वीडियो को कुछ लोगों ने सराहा, लेकिन उनके पिछले विवादों के कारण यह भी चर्चा में रहा।
खुशी का यह बयान और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बहस छेड़ रहे हैं। एक पक्ष उनके फैशन और कमाई को व्यक्तिगत स्वतंत्रता मानता है, तो दूसरा इसे संस्कृति के खिलाफ बताता है। फिलहाल, यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।








