बागेश्वर धाम, छतरपुर 03 जुलाई 2025: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा का प्रारंभ पूज्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने किया और उन्होंने कहा, “अयोध्या, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थों के बारे में सुना, लेकिन बागेश्वर धाम को बनते हुए देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज के दर्शन किए और भजन गाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “आज जिंदगी धन्य हो गई, दिल से आभार अजय राय अंकल जी का।”कथा के मुख्य आकर्षण पुंडरीक महाराज ने कबीर दास जी के दोहे “वह बोले कागज की देखी, मैं बोलूं आंखन कि देखी” का उल्लेख किया।
आयोजन गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हुई। वृंदावन से पधारे कथा रसिक और वेद पुराण के साधक पुंडरीक महाराज ने कथा का रसपान कराया और बागेश्वर सरकार के जन्मोत्सव की मंगल कामनाएं कीं।







