Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Sawan

    जिस परिस्थिति का कोई हल न मिले, उसे देव पर छोड़ दें, वे सब देख लेंगे

    ShagunBy ShagunJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025 Sawan No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 830

    सावन की बात : अजीत कुमार सिंह

    भगवान शिव का मास सावन आ गया है थाम लीजिये देव की उंगली सब पार लगा देंगे वे ! एक नन्हा बच्चा जब चलना सीखता है तो वह पिता की उंगली थामता है उसी उंगली को थाम कर वह संसार और संसारिकता को जानता है और पिता क्या जीवन के उबड़ खाबड़ पथरीले पथ पर चलते समय उसे किसी उंगली की आवश्यकता नहीं होती! अवश्य होती है वह अदृश्य रूप में अपने समाज की उंगली थामता है उसका भरोसा उसके समाज पर होता है और समाज क्या वह यूँ ही जुड़ा रहता है उसे किसी भरोसे की आवश्यकता नहीं है।

    समाज सभ्यता की उंगली थामता है और सभ्यता थामती है उस देव की उंगली, जिसके ऊपर वह आँख मूंद कर विश्वास करती है देव की उंगली थामे चलती सभ्यता के पास जिस परिस्थिति का कोई हल नहीं होता उसे वह देव पर छोड़ कर निश्चिन्त हो जाती है देव हैं न, वे सब देख लेंगे सनातन सभ्यता के लिए शिव वही देव हैं महादेव समुद्र मंथन से निकले रत्नों को आपस में बांट चुके देवों, दानवों ने हलाहल विष निकलते देखा, तो एक स्वर में लगे महादेव को गोहराने सब एकाएक भूल गए कि वे अब तक लड़ रहे थे कई बार विपत्ति भी लोगों को एक कर देती है अमृत के लिए लड़ने वाले देव-असुर विष देख कर एक हो गए लगे शिव शिव चिल्लाने वही पिता वाला भरोसा महादेव आये और पी गए विष निश्चिन्त हो गए देव दानव हर पिता पी लेना चाहता है अपने बच्चों के जीवन का सारा विष जो बच्चों के जीवन का विष स्वयं पीता है वही पिता है।

    भगवान श्रीराम सभ्यता के नायक थे, युग निर्माता समाज को मर्यादा की सीख देने स्वयं जगत के पालनकर्ता मानव रूप धर कर आये थे सामान्य जन की सेना बना कर तात्कालिक विश्व के सबसे शक्तिशाली साम्राज्य को समाप्त करने निकले श्रीराम कुछ पल के लिए ठहरे महासमुद्र तट पर शक्ति थी, बल था, साहस था, और आत्मविश्वास भी था फिर भी, मनुष्य रूप में आये थे तो मानवीय व्यवहार करना था न तब उस महानायक ने सोचा, सबकुछ है पर वह उंगली नहीं जिसे थाम कर समुद्र पार किया जाय उसके बिना तो काम नहीं ही चलेगा कोई वृक्ष तो हो जिसकी छाया में सुस्ताया जाय।

    उन्होंने हाथ जोड़े और गोहराया “नमामि शमीशान निर्वाण रूपम, विभुं व्यापकं ब्रम्ह वेदस्वरूपं…” फिर क्या आये रामेश्वर भगवान राम ने अपने हाथों से स्थापना की उनकी फिर उनकी उंगली थाम कर आगे बढ़ी बानर-भालुओं की सैन्य और संसार की सर्वश्रेष्ठ सेना और सेनापतियों को परास्त कर दिया महादेव की कृपा हो तो क्या असम्भव है मनुष्य परिस्थियों का दास है समय क्षण भर में विजेता को पराजित कर देता है और यही कारण है मनुष्य के मन में बसे संशय का हर नया कार्य करने के पहले मन में संशय होता है कि सफलता मिलेगी या नहीं कार्य सही है भी या नहीं इस संशय को दूर करने का एकमात्र उपाय यही है कि देव की उंगली थाम ली जाय शिव की उंगली थाम ली जाय फिर सब शुभ ही होगा शिव के पास अशुभ के लिए कोई स्थान ही नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading