कौशाम्बी, 13 जुलाई : सावन महीना के शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम के लिए कौशाम्बी जिले के विभिन्न क्षेत्र से प्रतिदिन रवाना हो रहा है । शनिवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर से सैकड़ो कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो गया है ।
सुबह से ही मंझनपुर मुख्यालय बाबा भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा था भगवा वस्त्र धारण किए कांवरिया बाबा भोलेनाथ का जयकारा करते हुए आगे बढ़ रहे थे कावड़ियों के स्वागत के लिए नगर वासी भी सड़क पर उतर आए हाथ में कावड़ लिए सैकड़ो कांवरिया सोमवार की सुबह मंझनपुर से बैजनाथ धाम के लिए निकले हैं । गंगा नदी का पवित्र जल कावड़ में लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
जिले के विभिन्न कस्बों नगरों गांव क्षेत्र से प्रतिदिन सावन के महीने में कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना होता है श्रद्धा और भक्ति के सावन महीने में चारों तरफ बाबा भोलेनाथ की जय जयकार हो रही है मंदिर शिवालय में भी प्रतिदिन भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया जा रहा है सुबह से शाम तक महिला पुरुष सभी भक्त बाबा भोलेनाथ के भजन कीर्तन पूजन अर्चन में लीन दिखाई पड़ा रहे हैं।







