पुण्यतिथि पर असीमबंधु का नृत्य
लखनऊ, 22 अक्टूबर। कथक के तीर्थ के तौर पर पहचान रखने वाली कालका-बिन्दादीन महाराज की ड्योढ़ी में श्रद्धांजलि स्वरूप रविवार 22 अक्टूबर को शाम छह बजे से सज रही महफिल में कोलकाता के विख्यात कथक नर्तक असीमबंधु भट्टाचार्य नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ घराने के विख्यात नर्तक गुरु अर्जुन मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि पर बिन्दादीन महाराज की ड्योढ़ी गुईन रोड अमीनाबाद स्थित कथक संग्रहालय में कल्चरल क्वेस्ट और ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन की ओर से आयोजित पं.अर्जुन मिश्र श्रद्धांजलि देने उनकी शिष्याओं सुरभि सिंह, मनीषा, ईशा रतन, मीशा रतन के संग ही गायक धर्मनाथ मिश्र, उस्ताद गुलशन भारती, तबलानवाज विकास मिश्र, ज्योति किरन रतन, अनेक कलाकार व कलाप्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम में पं.अर्जुन मिश्र की सभी शिष्य-शिष्या को नृत्य प्रदर्शन के लिए आमंत्रित हैं।







