- आम जनता के पर्सनल फाइनेंस के लिए आकर्षक और अमूल्य मार्गदर्शिका
- पुस्तक की बिक्री से हुई आय का उपयोग वित्तीय साक्षरता के लिए किया जाएगा
मुंबई, 14 जुलाई 2025: एडलवाइस एमएफ की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निरंजन अवस्थी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मैंगो मिलियनेयर’: स्मार्ट मनी मैनेजमेंट फॉर ए स्वीटर लाइफ’ लॉन्च की गई। मैकमिलन बिज़नेस (पैन मैकमिलन इंडिया) द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक पर्सनल फाइनेंस के लिए एक अमूल्य मार्गदर्शिका है। इसकी बिक्री से प्राप्त आय वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाएगी।
बता दें कि आम भारतीयों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर लिखी गई यह पुस्तक जटिल वित्तीय अवधारणाओं को वास्तविक जीवन के उदाहरणों, फिल्मों और खेल की कहानियों के माध्यम से सरल बनाती है। यह पाठकों को वित्तीय मिथकों से बचने, अनुशासित धन प्रबंधन अपनाने और बचत, निवेश व धन संरक्षण के लिए व्यावहारिक सलाह देती है। यह सभी आयु और कॅरियर स्तर के लोगों के लिए टिकाऊ वित्तीय आदतें विकसित करने में मदद करती है।
पुस्तक 15 जुलाई, 2025 से अमेज़न पर उपलब्ध होगी।







