लखनऊ, 15 जुलाई : मोहनलालगंज नगर पंचायत के मऊ गांव में कटखाने काले लगूरी बंदरो के आतंक से लोग परेशान है, झुंड मे चलने वाले कटखाने बंदर आये दिन लोगो को काटकर घायल कर रहे है ओर घरो में घुसकर उत्पात मचा रहे है। ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी नगर पंचायत की ईओ ने कटखाने बंद से निजात दिलाने के कोई ठोस कदम नही उठाये जिसको लेकर लोगो में नाराजगी व्यक्त है।
जानकारी के मुताबिक मऊ गांव निवासी सतेंद्र सिंह यादव ने बताया उनकी बेटी निहारिका (4 वर्ष) शनिवार की रात छबजे के करीब अपनी दादी के साथ छत पर गयी थी ? जहां पर अचानक कटखाने लगूरी बदरो ने मासूम बेटी निहारिका पर हमला कर बुरी तरह पैरो में कई जगह काटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिजन लाठी डंडे लेकर छत पर पहुंचकर बंदरो को भगाने के साथ घायल मासूम को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये।







