नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025 : पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने मुख्यालय में “कोड अगेंस्ट मैलवेयर” हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन आईआईटी कानपुर के सहयोग से वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा में नवाचार और युवा तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना था।
समारोह में डीएफएस सचिव श्री एम. नागराजू, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल, आईबीए के सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल और पीएनबी के एमडी व सीईओ श्री अशोक चंद्र सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दिसंबर 2024 में शुरू हुए इस हैकाथॉन में 90 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 टीमें डेवलपमेंट चरण तक पहुंचीं और सात ने वर्किंग प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए।
श्री नागराजू ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए इसे राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप बताया। पीएनबी के एमडी ने नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग पर बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई। विजेताओं को ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) 2025, मुंबई में अपने समाधान प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
पीएनबी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल भुगतान में अग्रणी, “साइबर सिक्योरिटी टीम ऑफ द ईयर” और “डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड” जैसे पुरस्कारों से सम्मानित है।







