Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज के बयानों ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

    ShagunBy ShagunJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो: सोशल मीडिया से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 730

    सुशील कुमार

    नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025: एक बार फिर विवादास्पद बयानों ने देश में हंगामा खड़ा कर दिया है। पहले अनिरुद्धाचार्य का “सौ में सिर्फ चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं” वाला बयान और अब प्रेमानंद महाराज का उसी बात को दोहराते हुए दावा कि “आज के समय में सौ में सिर्फ चार लड़कियां पवित्र हैं,” ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है। इन बयानों ने न केवल महिलाओं के खिलाफ एक नई बहस छेड़ दी है, बल्कि पुरुषों की पवित्रता पर भी सवाल उठाए हैं।

    बयानों ने क्यों मचाया तहलका?

    अनिरुद्धाचार्य, जिनका अखिलेश यादव के साथ हिंदू-मुस्लिम विवाद पहले ही सुर्खियों में रहा, ने इस बार महिलाओं की पवित्रता पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा किया। वहीं, प्रेमानंद महाराज ने भी उनके बयान का समर्थन करते हुए इसे दोहराया, जिसके बाद मामला और गरमा गया। एक महिला कार्यकर्ता ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, “ये बाबा बताएं कि आज के समय में कितने पुरुष पवित्र हैं? पुरातन काल में दशरथ की तीन पत्नियां, भगवान कृष्ण की 16,108 पत्नियां, ब्रह्मा की सरस्वती और गायत्री, शिव की पार्वती और गंगा, विष्णु की लक्ष्मी, भूदेवी और श्रीदेवी थीं। क्या ये बाबा इन भगवानों को भी अपवित्र कहेंगे?”

    इन फर्जी बाबाओं को महिलाओं का मुंह मारना दिखता है : महिला कार्यकर्ता

    फोटो: सोशल मीडिया से साभार

    महिला कार्यकर्ता ने आगे कहा कि इन बाबाओं की सोच मनुवादी प्रथा से प्रेरित है, जो 8 साल की उम्र में बच्चियों का विवाह कराने की वकालत करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इन फर्जी बाबाओं को महिलाओं का मुंह मारना दिखता है, लेकिन सदियों से पुरुषों का मुंह मारना नहीं दिखता।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस को और हवा दे दी।

    सोशल मीडिया पर उबाल, दिशा ने भी सुनाई खरी-खोटी

    सोशल मीडिया पर इन बयानों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्विटर (X) पर #BoycottFakeBabas और #WomenAreNotObjects जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स ने इन बयानों को महिला विरोधी और पितृसत्तात्मक मानसिकता का प्रतीक बताया। इस बीच, दिशा पटानी की बहन बताई जा रही हैं, ने भी एक वीडियो जारी कर अनिरुद्धाचार्य को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, “ऐसे बयान देकर ये बाबा समाज को पीछे ले जा रहे हैं। महिलाओं को अपमानित करना बंद करें।”

    फोटो: सोशल मीडिया से साभार

    विवादों का तूफान: सवाल यह भी जरुरी है

    हर बार वार नारी पर ही क्यों? एक यूजर गुलजार मालिक ने लिखा : जब भी समाज बिगड़ता दिखा, उंगली औरतों के कपड़ों, चाल और चरित्र पर उठाई जाती है। कभी अपने जैसे पुरुषों के चरित्र पर भी नजर डालिए “महाराज”। त्याग, ममता और सहनशीलता की मूरत है नारी उसे आंकना आपको शोभा नहीं देता।

    क्या है विवाद का असली मसला?

    ये बयान न केवल महिलाओं की पवित्रता पर सवाल उठाते हैं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं को भी चुनौती देते हैं। कई लोगों का मानना है कि ये बयान पुरुषों की जवाबदेही को नजरअंदाज कर महिलाओं को निशाना बनाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे धार्मिक नेताओं की सनसनीखेज टिप्पणियों के रूप में देख रहे हैं, जिनका मकसद केवल सुर्खियां बटोरना है।

    इस विवाद ने एक बार फिर समाज में जेंडर और धार्मिक मान्यताओं पर बहस को तेज कर दिया है। महिला संगठनों ने इन बयानों के खिलाफ सड़कों पर उतरने की धमकी दी है, जबकि कुछ लोग इन बाबाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज अपने बयानों पर माफी मांगते हैं या यह विवाद और गहराता है।

    इस मसले पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “पहले हिंदू-मुस्लिम, अब औरतों की पवित्रता। ये बाबा कब सुधरेंगे?” फिलहाल, देश इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि आखिर पवित्रता का पैमाना क्या है और इसे तय करने का हक किसे है?

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading