- • फैक्ट्री विभिन्न फॉर्मेट में चॉकलेट और कंपाउंड के लिए वेयरहाउसिंग की सुविधा से हुयी लैस
- नीमराणा में तीसरी चॉकलेट फैक्ट्री शुरू की बैरी कैलेबॉट ने
नीमराणा, 30 जुलाई 2025: बैरी कैलेबॉट ने भारत के नीमराणा में 20,000 वर्ग मीटर में फैली अपनी तीसरी चॉकलेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह ग्रीनफील्ड फैक्ट्री आधुनिक प्रोडक्शन लाइंस और वेयरहाउसिंग सुविधाओं से लैस है। इसके साथ, भारत अब एशिया पैसिफिक, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र में कंपनी का सबसे बड़ा चॉकलेट उत्पादन बाजार बन गया है।
पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने भारत में 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। यह फैक्ट्री स्थानीय मांग को पूरा करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उत्तर-मध्य भारत के ग्राहकों को तेजी से सेवा देने में मदद करेगी। भारत का चॉकलेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ने से नए अवसर खुल रहे हैं।
बैरी कैलेबॉट 18 वर्षों से भारत में सक्रिय है, बारामती में दो कारखानों और मुंबई में एक चॉकलेट एकेडमी के साथ। नीमराणा फैक्ट्री कंपनी की बाजार पहुंच और दक्षता को और मजबूत करेगी।







