नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025: निर्माण सामग्री उद्योग की अग्रणी कंपनी TIKIDAN ने रेवेस्टिडन प्रोटेक्ट मैक्स लॉन्च कर छतों और खुली सतहों के लिए एक नयी और उन्नत वॉटरप्रूफिंग समाधान पेश किया। यह पॉलीयूरेथेन हाइब्रिड कोटिंग बारिश, धूप और रिसाव से लंबे समय तक सुरक्षा देती है।
कंक्रीट, स्टील, टाइल्स और अन्य सतहों के लिए उपयुक्त, यह कोटिंग दरारें सील करती है, यूवी किरणों को परावर्तित करती है और फफूंदी-नमी से बचाती है। इसका आसान अनुप्रयोग और कम रखरखाव इसे पहली बार और दोबारा वॉटरप्रूफिंग के लिए आदर्श बनाता है।
इमारतों पर बढ़ते तापमान को करता है कम: श्रुति शाह
मार्केटिंग निदेशक श्रुति शाह ने कहा, “रेवेस्टिडन प्रोटेक्ट मैक्स हमारी 60 साल की विरासत का हिस्सा है। यह छतों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत कम करने का प्रभावी समाधान है।” TIKIDAN इस लॉन्च के साथ टिकाऊ निर्माण सामग्री की मांग को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि बार-बार होने वाली बारिश, बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण हमारी इमारतों पर पहले से कहीं ज़्यादा दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा रेवेस्टिडन प्रोटेक्ट मैक्स के साथ, हम एक सरल और सहज समाधान प्रदान करते हैं जिसका इस्तेमाल करना आसान है और यह छतों और टेरेस की उम्र बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है, साथ ही रखरखाव की लागत भी कम रखता है।”
उन्होंने बताया कि यह प्रोडक्ट इमारतों की मज़बूती और लंबी उम्र को बढ़ाता है और रियल एस्टेट डेवलपर्स तथा घर के मालिकों की बढ़ती माँग को पूरा करता हैं, जो ज़्यादा टिकाऊ, कम रखरखाव वाले विकल्पों की तलाश में हैं।







