Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    धू-धूकर जली रावण के सोने की लंका उलटि पलटि लंका सब जारी कूदि परा पुनि सिंधु मझारी

    हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, रावण दरबार में मचा हड़कंप गुरुवार को निकलेगा रामदल होगा रावण दहन
    ShagunBy ShagunOctober 2, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    धू-धूकर जली रावण के सोने की लंका उलटि पलटि लंका सब जारी कूदि परा पुनि सिंधु मझारी
    धू-धूकर जली रावण के सोने की लंका उलटि पलटि लंका सब जारी कूदि परा पुनि सिंधु मझारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 383

    हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, रावण दरबार में मचा हड़कंप गुरुवार को निकलेगा रामदल होगा रावण दहन

    कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर स्थित हिन्दु धर्म सभा श्री रामलीला कमेटी के द्वारा मंगलवार को रामलीला राम-सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, बाली वध, सेतु निर्माण का मंचन किया गया। पहले बाली के वध की प्रस्तुति दी गई। सुग्रीव का राज्याभिषेक के दृश्य को भी दिखाया गया। सीता-खोज के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। हनुमान के लंका में प्रवेश कर अशोक वाटिका उजाड़ने के प्रसंग पर दर्शक खुश हुए लंका-दहन के दौरान जयकारे लगने लगे।

    http://पढ़ें इससे सम्बंधित खबर : – https://shagunnewsindia.com/jatayu-sacrificed-his-life-to-uphold-dharma-ravana-could-not-cross-lakshmanas-line-of-decorum/

    बता दे कि रामलीला मंचन में श्रीराम ने बताया कि वह और उनका भाई लक्ष्मण सीता की तलाश कर रहे हैं तो सुग्रीव ने उनकी सहायता करने का वचन दिया। फिर सुग्रीव ने बताया कि उसका भाई बाली उसे बहुत परेशान करता है और उसने उसकी पत्नी का भी अपहरण कर लिया है। तब श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को उनकी पत्नी को मिलवाया और किष्किन्धा का राज्य सुग्रीव को दे दिया।

    धू-धूकर जली रावण के सोने की लंका उलटि पलटि लंका सब जारी कूदि परा पुनि सिंधु मझारी
    धू-धूकर जली रावण के सोने की लंका उलटि पलटि लंका सब जारी कूदि परा पुनि सिंधु मझारी

    माता सीता की खोज आरंभ हुई। जामवंत जी ने समुद्र के किनारे हनुमान जी को उनकी शक्ति का एहसास करवाया। इसके बाद जय श्रीराम के उदघोष के साथ हनुमान जी ने समुद्र पार किया, सुरसा और लंकिनी को मारते हुए लंका पहुँचे। लंका पहुँचकर उन्होंने विभीषण से मुलाकात की और अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट की। भूख लगने पर माता सीता की आज्ञा से कंद-फलादि ग्रहण किए, लेकिन वाटिका के रक्षकों के हस्तक्षेप पर पूरी वाटिका को उजाड़ दिया और रोकने आए असुरों का वध किया।

    हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, रावण दरबार में मचा हड़कंप गुरुवार को निकलेगा रामदल होगा रावण दहन
    हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, रावण दरबार में मचा हड़कंप

    शत्रु की शक्ति का अंदाजा लगाने आए रावण के पराक्रमी पुत्र अक्षय कुमार का हनुमान जी ने वध कर दिया। अंत में, मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र के माध्यम से हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश किया। इस पर क्रोधित होकर रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया, जिससे पवन पुत्र ने सोने की पूरी लंका को जलाकर राख कर दिया। हनुमान जी के इस दृश्य को देख लोग खूब आनन्दित हुए। हनुमान जी आकर पूरी दस्तान व्यक्त करते है फिर सेतु का निर्माण किया जाता है।

    हनुमान जी के बाहुबल दृश्य को देख लोग खूब आनन्दित हुए
    हनुमान जी के बाहुबल दृश्य को देख लोग खूब आनन्दित हुए

    इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, महामंत्री पंकज शर्मा, पंकज गामा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सुशील नामदेव, संगठन मंत्री झल्लर चौरासिया, कोषाध्यक्ष सोनालाल केशरवानी, अजय वर्मा, मंत्री सुनील नामदेव, रोहित गुप्ता, सुशील केसरवानी, राजू, राजीव, रिकं डा0 अवधेश पाण्डेय, मुकुन्दी लाल, भूपचन्द्र अग्रहरि, नीरज, सुभाष, रज्जन श्रीवास्तव, नवीन, राहुल रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं आस-पास क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहें।

    http://देखें रावण दहन कैसे हुआ – https://x.com/i/status/1973590226959474987

    श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे रामलीला मैदान से रामदल निकलेगा। सभी जनपदवासियों से राम दल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, सभी लोग रामदल में शामिल हो कर रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading