29 चुनिंदा सरपंच-प्रतिनिधी 7 से 11 दिसंबर तक पुणे एक्सपोज़र विज़िट पर रवाना
लखनऊ, 5 दिसंबर 2025 : उत्तर प्रदेश की पंचायतों में विकास की रफ्तार अब और तेज होने वाली है! पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों से 29 बेहतरीन सरपंचों, सचिवों व प्रतिनिधियों को चुना है, जो 7 से 11 दिसंबर 2025 तक महाराष्ट्र के 5 दिन के एक्सपोज़र विज़िट पर जाएंगे।
ये टीम पुणे के प्रसिद्ध यशदा संस्थान के सहयोग से महाराष्ट्र की उन सुपरहिट पंचायतों का दौरा करेगी, जहाँ:
- कचरे से बिजली और खाद बन रही है
- बायोगैस प्लांट से गाँव रोशन हो रहे हैं
- पंचायतें खुद का राजस्व (OSR) कमा रही हैं
- सामुदायिक उद्यमिता से महिलाएँ लाखों रुपए कमा रही हैं
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “यूपी में विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र की ये सफल पंचायतें हमारे प्रतिनिधियों को दिखाएंगी कि सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव संभव है। लौटकर आएंगे तो हर गाँव में नया मॉडल लागू होगा।”
निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया, “ये सिर्फ घूमने की यात्रा नहीं है। 29 प्रतिभागी जो सीखकर लाएंगे, उसी से यूपी की हजारों पंचायतों में क्रांति आएगी।”जल्द ही यूपी के गाँव भी महाराष्ट्र की तरह चमकते दिखेंगे!







