- खूबसूरती की प्रतिमा मलाईका ने शो की होस्ट और हेड जज के रूप में एमटीवी पर कमबैक किया
मिलिंद सोमन अग्रणी बाॅलिवुड फोटोग्राफर, दाबू रत्नानी के साथ जजों के पैनल में, अनुशा दांडेकर और नीरज गाबा बने मेंटर - यह शो एमटीवी पर हर शनिवार शाम 7 बजे प्रसारित होगा
मुंबई 01 नवंबर। पिछले दो सीजन की सफलता के बाद युवाओं का आईकोनिक ब्रांड, एमटीवी अपने सबसे लोकप्रिय शो इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल के तीसरे सीज़न के साथ वापस आ गया है। देश की उभरती हुई माॅडल्स को एक मंच देने वाला, फैशन की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला यह रियल्टी शो नए चेहरों को दिखाएगा, जो उद्योग में सर्वश्रेश्ठ लोगों से मेंटर होकर अगली टाॅप माॅडल बनना चाहते हैं। अमेरिकाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल का आधिकारिक प्रतिरूप, इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल बुलडाॅग एंटरटेनमेंट द्वारा लाईसेंस्ड व निर्मित है। यह एमटीवी पर हर शनिवार, शाम 7ः00 बजे प्रसारित होगा।
अपने पहले दो सीज़न में रनवे पर अपना जलवा बिखेरती महत्वाकांक्षी माॅडल्स की यात्रा दिखाने के बाद अब तीसरा सीज़न पहले से ज्यादा कठिन हो गया है और इसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तरों के अनुरूप टास्क एवं चैलेंजेस रखे गए हैं। ‘फैशन गेट्स टफ’ की थीम के साथ यह सीज़न न केवल कई युवा लड़कियों की ज़िंदगी बदल देगा, बल्कि उन्हें दुनिया जीतने का आत्मविष्वास भी प्रदान करेगा। शो के केंद्र में इसकी होस्ट व जज होंगी, फैशन दिवा, माॅडल एवं अभिनेत्री, मलाईका अरोड़ा; फिटनेस गुरु एवं अभिनेता मिलिंद सोमन तथा बाॅलिवुड के चहेते फोटोग्राफर दाबू रत्नानी इस सीज़न के लिए को-जज होंगे तथा स्टाईल आईकन अनुषा दांडेकर एवं ग्रूमिंग एक्सपर्ट नीरज गाबा मेंटर्स की भूमिका निभाते हुए युवा और महत्वाकांक्षी माॅडलों को इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल बनने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे।
इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल में जज की भूमिका पहली बार निभाने वाले, माॅडल एवं बाॅलिवुड फैशन दिवा, मलाईका अरोड़ा ने कहा, ‘‘फैशन का उद्देष्य स्वतंत्र भावना और बिना किसी संकोच के अपनी अभिव्यक्ति करना है। एक सुपरमाॅडल लेटेस्ट और सबसे अजीबोगरीब ट्रेंड्स अपनाती है और उन्हें पूरे आत्मविष्वास के साथ दिवा की भांति पहनती है। इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल के तीसरे सीज़न में प्रेज़ेंटर के रूप में मैं उम्मीद करती हूं कि लड़कियां सभी सीमाओं से आगे बढ़कर वो सब करेंगी, जो उन्हें अगली सुपरमाॅडल बनने के लिए करने की जरूरत है। शो में हर बीतते दिन के साथ प्रतियोगियों के लिए फैशन पहले से ज्यादा कठिन होता जाएगा। मैं देखूंगी कि लड़कियों कितनी सुगमता के साथ अपनी अभिव्यक्ति करती हूं।’’
इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल में पहली बार को-जज की भूमिका में आए, माॅडल, अभिनेता और फिटनेसप्रेमी, मिलिंद सोमन ने कहा, ‘‘भारतीय माॅडलिंग उद्योग अपनी शुरुआत से ही काफी तेजी से बढ़ा है। मुझे यह देखकर ख़ुशी होती है कि हम अन्तर्राष्ट्रीय माॅडलिंग उद्योग से किसी मायने में कम नहीं हैं। हमारे कई माॅडलों व सुपरमाॅडलों ने अन्तर्राष्ट्रीय रनवे पर अपनी पहचान बनाई है। इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल में हम ऐसा चेहरा तलाश रहे हैं जो व्यक्तित्व व आत्मविष्वास का श्रेश्ठ संगम हो। वो स्वतंत्रता के साथ अपनी अभिव्यक्ति कर सके और फैषन की मुश्किल दुनिया में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ता चला जाए।’’
तो तैयार हो जाईये जबरदस्त एक्षन देखने के लिए क्योंकि इंडियाज़ नेक्स्ट टाॅप माॅडल के तीसरे सीज़न में फैषन हो रहा है, और ज्यादा मुष्किल। देखिए केवल एमटीवी पर हर शनिवार शाम 7 बजे!






