ऋषिकेश का रोमांच अब मौत का खेल बन गया! वीडियो वायरल, लोग सदमे में!
हल्द्वानी : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से फैल रहा है – जहां बंजी जंपिंग के लिए छलांग लगाते ही एक युवती की गर्दन की हड्डी हवा में टूट गई, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उत्तराखंड का ऋषिकेश – जो एडवेंचर का हब माना जाता है, वहां सुरक्षा मानकों की लापरवाही या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। युवती ने सुरक्षा हार्नेस पहना था, लेकिन जंप के कुछ सेकंड बाद ही भयानक हादसा हो गया ! मौके पर अफरा-तफरी मच गई, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये पहली बार नहीं – हाल ही में लखनऊ में एक झूले के टूटने से कई लोगों की जान गई थी।
अब लोग सवाल उठा रहे हैं:
- क्या एडवेंचर स्पोर्ट्स में सेफ्टी सिर्फ कागजों पर है?
- ऑपरेटरों की लापरवाही, पुरानी रस्सी या ट्रेनिंग की कमी – जिम्मेदार कौन?
- क्या सरकार को ऐसे हाई-रिस्क एक्टिविटीज पर सख्त नियम लाने चाहिए?
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं:
भारत: “वजन ज्यादा होने पर बंजी न करें इससे रक्त का दबाव बढ़ता है, हड्डी टूट सकती है, नस फट सकती है!”
प्रेम: “ये मौत के खेल हैं… कोई नियम-कानून नहीं!”
गौरव कुकरेती: “डेंजर गेम है, तो करना ही क्यों? सरकार बैन कर दे!”
सच में, जान है तो जहान है। एडवेंचर का मजा लें, लेकिन पहले सुरक्षा चेक, अच्छी कंपनी चुनें, मेडिकल हिस्ट्री बताएं और रिस्क समझें।
ऋषिकेश जैसे जगहों पर हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं – लेकिन एक छोटी सी चूक जिंदगी छीन सकती है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2024122594950312318
आपको क्या लगता है ऐसे एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्त रेगुलेशन चाहिए? या ये सिर्फ लापरवाही का नतीजा है? कमेंट में अपनी राय बताएं – और सावधान रहें, रोमांच से ज्यादा जिंदगी कीमती है!






