Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    राजपाल यादव जेल से रिहाई के बाद भतीजी की मेहंदी में जमकर नाचे, लोग जल-भुन रहे हैं!

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Rajpal Yadav danced wildly at his niece's mehendi ceremony after his release from jail, leaving people envious!
    राजपाल यादव जेल से रिहाई के बाद भतीजी की मेहंदी में जमकर नाचे, लोग जल-भुन रहे हैं!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 663

    12 दिन की सलाखों के बाद ‘सरकी जो सर से धीरे-धीरे’ पर उड़ाया गरदा, सोशल मीडिया पर बवाल! लेकिन लोगों को रास नहीं आ रहा है राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आना

    नोएडा: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है! 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में 5 फरवरी को सरेंडर करने के बाद करीब 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताने वाले राजपाल को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जो 18 मार्च तक वैध है। जेल से रिहा होते ही वे सीधे अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी के फंक्शन चल रहे हैं (शादी 19 फरवरी को है)।

    और वहां क्या हुआ? राजपाल ने भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में धोती-कुर्ता पहनकर सलमान खान के हिट गाने ‘सरकी जो सर से धीरे-धीरे’ (तेरी चुनरिया) पर ऐसे डांस ठोके कि पूरा फ्लोर हिल गया! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल अपनी पत्नी और भाभियों के साथ ‘कनहैया’ बनकर थिरकते नजर आ रहे हैं। जेल का तनाव? भूल जाओ! चेहरे पर खुशी, स्टाइल में दबंगई, और मूवमेंट्स में पुरानी वाली एनर्जी!

    Rajpal Yadav danced wildly at his niece's mehendi ceremony after his release from jail, leaving people envious!
    राजपाल यादव जेल से रिहाई के बाद भतीजी की मेहंदी में जमकर नाचे, लोग जल-भुन रहे हैं!

    लेकिन इस खुशी ने सबको रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं, कमेंट्स में आग लगी हुई है:

    • अभय मणि दिवाकर ने तंज कसा: “कितना खुश है ये। लोगों की भावनाओं से खेला। फ्रॉड किया। पैसा बचा लिया। फ्री का PR कर लिया। एक झटके में सब कुछ। बेहतरीन प्लानिंग की बंदे ने।”
    • मनीष शर्मा बोले: “करोड़ों का मालिक चंद करोड़ रुपये ना चुकाने के कारण जेल में बंद रहा, नीयत के भी क्या कहने।”
    • अशोक का मजाकिया कमेंट: “तिहाड़ से सीधा डांस फ्लोर, भाई के पैर ज़मीन पर टिक ही नहीं रहे, लगता है अंदर बहुत प्रैक्टिस की है।”
    • ब्लू फॉक्स ने नाराजगी जताई: “बेशर्म है, उसे जाकर सबसे पहले उन सभी को धन्यवाद देना चाहिए था जिन्होंने उसकी रिहाई के लिए पैसे दिए थे। यह इधर नाच रहा है।”
    • राष्ट्रवादी का तीखा तीर: “कर्ज का 9 करोड़ रूपया डकारने के बाद, लोग ऐसे ही खुश होते हैं।”

    हालांकि कुछ पॉजिटिव आवाजें भी हैं, जैसे दुर्गेश चौहान ने लिखा: “जिसकी मस्ती जिंदा है समझो उसकी हस्ती जिंदा है।”

    राजपाल ने रिहाई के बाद मीडिया से बात की, सबका शुक्रिया अदा किया और इंडस्ट्री से काम मांगा। उन्होंने जेल में सुधार की बात भी की, जैसे स्मोकिंग रूम्स और रिहैबिलिटेशन की मांग। लेकिन अब सवाल ये है – क्या ये डांस सिर्फ फैमिली खुशी है, या जेल के बाद ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ का मैसेज? या फिर लोग सही कह रहे हैं कि ये सब PR का खेल है?

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2024393233393127799

    तो इस मामले पर आप क्या सोचते हैं? कमेंट में बताएं – राजपाल का ये अंदाज ‘मस्ती जिंदा’ वाली बात है या ‘बेशर्मी’ का नया लेवल यह आपको बताना ही होगा ?

    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading