लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भाकपा (माले) के सैकड़ों कार्यकर्ता चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में जुटे और विधानसभा घेरने के लिए मार्च निकालने की तैयारी में लग गए। नारे गूंज रहे हैं “UGC लागू करो! बुलडोजर राज बंद करो!” प्रदेश के अधिकांश जिलों से आए कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हैं।
भाकपा (माले) के पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा, “बुलडोजर राज के खिलाफ जमीन, जीविका, वनाधिकार, कर्जमाफी, मनरेगा मजबूती और UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर हम विधानसभा घेराव करेंगे। ये सरकार दमन और बेदखली की नीति पर चल रही है, लेकिन हम लोकतंत्र और जन-अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं!”
बता दें कि यह प्रदर्शन UGC के नए नियमों (Equity Regulations 2026) को लागू करने की मांग के साथ-साथ बुलडोजर कार्रवाई, भूमि हड़पने और अन्य जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ है। चारबाग में भारी भीड़ और नारेबाजी के बीच पुलिस बल भी तैनात है, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
क्या ये आंदोलन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर दबाव बना पाएगा? फिलहाल सड़कों पर उतरी कम्युनिस्ट ताकतें आज आर-पार की लड़ाई का संकेत दे रही हैं!







